Harbhajan Singh: पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया पर एक शानदार फोटो पोस्ट की है। हरभजन सिंह को एक फीमेल घोड़े के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा गया है। इन्स्टाग्राम पर हरभजन सिंह ने फोटो भी पोस्ट की है। भज्जी की फोटो को फैन्स ने भी काफी पसंद किया है।
ब्राउन कलर के फीमेल घोड़े की फोटो के साथ फोटो में भज्जी काफी दिलचस्प लग रहे हैं। हरभजन सिंह ने काले रंग की टी-शर्ट पहनी हुई है। भज्जी ने इस फीमेल घोड़े को अपना दोस्त बताया और एक मजेदार कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा कि मेरी नई दोस्त करीना से मिलें। (Credit: Harbhajan Singh Instagram)
घोड़े को पेट के रूप में रखने के मामले में धोनी और जडेजा का नाम सबसे ऊपर आता है। धोनी और जडेजा को घोड़े रखने का काफी शौक है। हरभजन सिंह का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हो गया। अहम बात तो यह है कि तीनों खिलाड़ी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स में खेल चुके हैं।
संन्यास के बाद भज्जी अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। वह राज्यसभा सांसद भी हैं। टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में हरभजन सिंह तीसरे नम्बर पर आते हैं। अनिल कुंबले और अश्विन के बाद उनका नम्बर आता है।
हरभजन सिंह भारतीय टीम के लिए दो बार वर्ल्ड कप जीत चुके हैं। साल 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में वह भारतीय टीम में थे और साल 2011 के वनडे वर्ल्ड कप में वह भारतीय टीम में थे। भारत में हुए उस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने खिताबी जीत हासिल की।