Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हरभजन ने शेयर किए सचिन-द्रविड़-सहवाग के फीमेल वर्जन, इस खिलाड़ी को कहा गया सानिया मिर्जा

नई दिल्ली: भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने पिछले कुछ समय की अनचाहे विवादों से छुटकारा पाते हुए एक मजेदार पोस्ट हाल ही में की है। इस पोस्ट में उन्होंने कोहली, धोनी और रोहित जैसे मौजूदा धुरंधरों समेत टीम इंडिया के 14 खिलाड़ियों का लड़की वर्जन पेश किया था।

यह फोटो बड़े मजेदार थे और लोगों को भुवनेश्वर का लड़की वर्जन काफी खूबसूरत लगा था। भुवी को पसंद करने वाले एक प्रमुख क्रिकेटरों में हरभजन सिंह भी शामिल थे।

धवन- पाजी आप तो बिल्कुल श्रीदेवी की तरह लग रहे हो

धवन- पाजी आप तो बिल्कुल श्रीदेवी की तरह लग रहे हो

मजेदार बात यह है कि अब हरभजन सिंह ने भी ऐसा ही काम किया है और उन्होंने अपने जमाने के दिग्गजों के फीमेल वर्जन दर्शाए हैं। इन दिग्गजों में सहवाग, हरभजन, सचिन, द्रविड़, गांगुली, युवराज, जहीर, गंभीर और नेहरा शामिल हैं।

तीन महीने के बाद आउटडोर ट्रेनिंग के लिए वापस लौटे ईशांत शर्मा- VIDEO

इस पोस्ट पर शिखर धवन ने कमेंट करते हुए हरभजन से कहा है कि पाजी आप तो बिल्कुल श्रीदेवी की तरह लग रहे हो। हरभजन का फीमेल वर्जन आप सबसे ऊपर की लाइन में बीच में देख सकते हैं।

'क्या आप डेट पर जाना चाहते हैं'

'क्या आप डेट पर जाना चाहते हैं'

युवराज ने जो पोस्ट की थी उस पर लिखा था कि आप किसको अपनी गर्लफ्रेंड बनाना चाहते हो और अब हरभजन ने लिखा है- क्या आप डेट पर जाना चाहते हैं...

खास बात यह है कि गांगुली ने अपनी ही फोटो को डेट के लिए चुना है और कहा है कि मैं उसको पसंद करता हूं जो चमकदार ग्लास पहने हुए बीच में है और कई यूजर्स ने उनको सानिया मिर्जा जैसा दिखने वाली बताया है।

गांगुली ने खुद को चुना-

गांगुली ने खुद को चुना-

इससे पहले युवराज ने एक या दो खिलाड़ी नहीं, बल्कि पूरी भारतीय क्रिकेट टीम को ही लड़की बना दिया है। यह पूरे 14 खिलाड़ियों की टीम है जिसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली, शिखर धवन, केएल राहुल, धोनी, जडेजा, पांड्या, रहाणे, भुवी, कुलदीप, चहल, अश्विन, शमी और बुमराह हैं।

लॉकडाउन ने छीन ली सचिन के हमशक्ल की नौकरी, गांव पहुंचे तो कोरोनावायरस ने जकड़ा

इन सभी खिलाड़ियों के लड़की वर्जन को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए युवराज ने कहा है कि आप लोग बताएं, किसको अपनी गर्लफ्रेंड के तौर पर चुनेंगे? मैं अपना जवाब कल दूंगा।

युवराज कर चुके हैं पहले ही ये काम-

युवराज कर चुके हैं पहले ही ये काम-

बता दें कि हरभजन आईपीएल के नए सत्र में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने के लिए तैयार थे, जिसे महामारी के कारण अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया था। जहां BCCI भारत में टूर्नामेंट की मेजबानी करने की कोशिश कर रही है, ऐसे मैचों को बंद दरवाजों के पीछे खेले जाने की संभावना है। साथ ही बोर्ड इस टूर्नामेंट के लिए श्रीलंका और यूएई जैसे देशों के साथ टूर्नामेंट का मंचन करने में रुचि दिखा रहा है।

इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले वर्ल्ड टी 20 के भविष्य के बारे में आईसीसी के अंतिम फैसले के बाद आईपीएल के भाग्य पर फैसला लिया जाएगा, जिसके स्थगित होने की उम्मीद है।

Story first published: Wednesday, June 24, 2020, 17:31 [IST]
Other articles published on Jun 24, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+