For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अख्तर-हरभजन के बीच टिकट मांगने-देने का मजेदार किस्सा, जहां पाक ने फिर खाई भारत से मात

नई दिल्लीः 2011 में भारत के द्वारा जीता गया वर्ल्ड कप क्रिकेट फैंस को आज भी बखूबी याद है। तब महेंद्र सिंह धोनी की टीम ने 28 साल बाद भारत को वनडे वर्ल्ड कप दिलाया था। उस विश्वकप से जुड़ी कई बातें हैं जिनमें हरभजन सिंह और शोएब अख्तर से जुड़ा हुआ एक किस्सा भी है। श्रीलंका का सामना करने से पहले भारत को सेमीफाइनल में पाकिस्तान का सामना करना था। तब पाकिस्तान की टीम अच्छी फॉर्म में थी और उन्होंने फाइनल पर अपनी नजर एक लड़ाई हुई थी। लेकिन भारत उस मुकाबले में विजेता बनकर उभरा और 29 रनों से जीत दर्ज करके फाइनल में अपनी बर्थ बुक करा ली।

शोएब अख्तर ने हरभजन सिंह से फरियाद की-

शोएब अख्तर ने हरभजन सिंह से फरियाद की-

फाइनल मुकाबला मुंबई में हुआ था। हरभजन सिंह ने अब मुकाबले से जुड़ा हुआ एक किस्सा याद किया है जहां पर पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने उनसे फरियाद की थी कि सेमीफाइनल और फाइनल मैच के लिए कुछ टिकटों का बंदोबस्त कर दिया जाए। भज्जी ने स्पोर्ट्स टुडे के साथ हुई बातचीत के दौरान इस किस्से को शेयर किया है। हरभजन सिंह कहते हैं कि, शोएब अख्तर ने मुझे बताया कि वह पाकिस्तान से अपने कुछ रिश्तेदारों और परिवारों के लिए टिकट चाहते हैं। तो मैंने कहा कि कोई दिक्कत नहीं है। मैंने फिर पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन से बात की और किसी तरह उनके लिए चार टिकटों का इंतजाम कर दिया।

पुरानी यादें, दो कट्टर प्रतिद्वंदी, शोएब ने इस अंदाज में सचिन के लिए की रिकवरी की दुआएं

चार टिकट के बाद मांगे और चार टिकट-

चार टिकट के बाद मांगे और चार टिकट-

इस किस्से की मजेदार बात तो यह है कि जब हरभजन सिंह शोएब अख्तर को वे चार टिकट देने के लिए गए तो पाकिस्तान का यह एक्सप्रेस गेंदबाज बोला कि और भी अच्छा होगा अगर फाइनल मुकाबले के लिए भी चार और टिकट मिल जाए। शोएब अख्तर की यह बात सुनकर हरभजन को थोड़ी हैरानी हुई और वह बोले- आप इन चार टिकटों का क्या करेंगे?

उसके बाद शोएब अख्तर ने उनसे बताया कि पाकिस्तान की टीम मुंबई में फाइनल खेलने जा रही है। इस पर हरभजन को थोड़ी हैरानी हुई और कहा तो और उन्होंने शोएब अख्तर को जवाब दिया, अगर आप मुंबई जा रहे हो तो तो हम कहां जा रहे हैं? भारत ही फाइनल खेलेगा और आपको मुकाबला देखने के लिए आना चाहिए।

शोएब अख्तर का सपना टूटा-

शोएब अख्तर का सपना टूटा-

हरभजन आगे कहते हैं, "मैंने उनसे कहा कि आपको चार टिकट जरूर दूंगा, कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन आप आइए और दर्शक की तरह से मैच देखिए।"

तो यह एक ऐसी मजेदार बात थी जो हरभजन सिंह ने अब शेयर की है। भारत को फाइनल मुकाबले में 2 अप्रैल को यादगार जीत मिली थी जिसकी कल ही दसवीं वर्षगांठ मनाई गई है। हरभजन सिंह उस दिन को याद करते हुए कहते हैं, "2 अप्रैल का दिन मेरी जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण दिन था। मैं इस सपने को देखता था और यह पूरा हो गया। सभी के चेहरे पर मुस्कान मुस्कुराहट थी और सभी खुशी में झूम रहे थे। यह हमारी नहीं भारत की जीत थी," हरभजन ने अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो के दौरान यह बात कही।

Story first published: Saturday, April 3, 2021, 11:51 [IST]
Other articles published on Apr 3, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+