For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

हरभजन ने पाकिस्तान की लगाई क्लास, वीडियो शेयर कर बोले- पंगा मत लेना

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर हरभजन सिंह भले ही क्रिकेट के मैदान पर गेंदबाजी से बल्लेबाजों को नचाते हुए नजर ना आते हों लेकिन वो ट्विटर पर एक्टिव रहते हुए जरूर विरोधी टीमों को किसी ना किसी बात को लेकर लताड़ लगाते रहते हैं। हरभजन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अब एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह पंगा लेते हुए पाकिस्तान की क्लास लगाते दिखे।

शेयर किया वीडियो

शेयर किया वीडियो

यह वीडियो साल 2010 में हुए एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ हुए मैच का है जिसमें हरभजन ने मोहम्मद आमिर की गेंद पर छक्का मारकर टीम को जीत दिलाई थी। अब इस लम्हें को हरभजन ने फिर ताजा किया है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा, ''पंगा नहीं लेना...'' उनका ये ट्वीट काफी वायरल हो रहा है।

अख्तर को दिया था जवाब

अख्तर को दिया था जवाब

इस मैच के दौरान कई उतार चढ़ाव देखने को मिले। कभी मैच भारत के फेवर में दिखता, कभी पाकिस्तान के। आखिर में हरभजन सिंह ने मोहम्मद आमिर की गेंद पर विजयी छक्का लगाकर भारत को यादगार जीत दिलाई और शोएब अख्तर को करारा जबाव दिया और छक्का लगाने के बाद गुस्से में शोएब अख्तर की तरफ देखा। यह जीत भारत के क्रिकेट प्रेमियों को काफी समय तक याद रही।

ऐसा रहा था मैच

वहीं मैच की बात करें तो भारत को पाकिस्तान से जीत के लिए 268 रनों का लक्ष्य मिला था। जवाब में गाैतम गंभीर(83) और एम एस धोनी(56) के अर्धशतक की मदद से भारत जीत की ओर बढ़ा लेकिन अंत में मैच फंस गया। आखिरी ओवर में 7 रनों की जरूरत थी। सुरेश रैना ओवर की दूसरी गेंद पर रन आउट हो गए। रैना के रन आउट होते ही तेज गेंदबाज शोएब अख्तर हरभजन से उलझ पड़े, ताकि वह मोहम्मद आमिर का शाॅट नहीं लगा सकें। दोनों के बीच लड़ाई इतनी बढ़ गई कि अंपायर को बीच में आना पड़ा। आमिर की तीसरी गेंद पर प्रवीन कुमार ने 2 रन लिए और चाैथी गेंद पर 1 रन लेकर हरभजन को स्ट्राइक पर भेजा। अब आखिरी 2 गेदों में भारत को जीत के लिए 3 रनों की जरूरत थी। लेकिन हरभजन ने पांचवीं गेंद पर जोरदार छक्का जड़ा और टीम को रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट रहते जीत दिलाई।

Story first published: Wednesday, April 1, 2020, 17:15 [IST]
Other articles published on Apr 1, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+