जेट एयरवेज के पायलट के 'यू ब्‍लडी इंडियन' कहने पर भड़के भज्‍जी, मोदी से की शिकायत

नई दिल्‍ली। भारतीय नागरिक के साथ दूसरे देशों में बदसलूकी या फिर नस्‍लीय टिप्‍पणी की खबर अकसर आती है। लेकिन इस बार ऐसा जेट एयरवेज से आ रही है। क्रिकेटर हरभजन सिंह ने आरोप लगाते हुए एक के बाद एक ट्वीट करते हुए जेट एयरवेज के पायलट पर एक महिला यात्री को 'ब्‍लडी इंडियन' कह कर बुलाने का गंभीर आरोप लगाया है।



हरभजन ने अपने ट्वीट में लिखा है कि बर्न होस्‍लेन नामक जेट एयरवेज के पायलट ने एक उम्रदराज महिला के साथ अभद्र व्‍यवहार करते हुए उन्‍हें फ्लाइट से निकलने के लिए कहा।

इतना ही नहीं हरभजन सिंह ने अपने ट्वीट में यह भी लिखा है कि पायलट ने एक विकलांग के साथ भी गाली गलौज की और उसे फ्लाइट से उतर जाने के लिए कहा। अपने तीसरे ट्वीट में हरभजन ने लिखा है कि ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए क्‍योंकि इस तरह का व्‍यवहार भारतीयों के साथ जरा भी बर्दाश्‍त नहीं किया जाएगा।

हरभजन ने लिखा कि यदि हम सब साथ रहें तो इस मुद्दे का हल निकाला जा सकता है। हालांकि हरभजन सिंह ने ये नहीं बताया कि यह घटना कब की और कहां की है। फिलहाल जेट एयरवेज की तरफ से इसपर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है।

हरभजन ने पीएम मोदी से की है शिकायत

Story first published: Wednesday, April 26, 2017, 16:35 [IST]
Other articles published on Apr 26, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+