Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एशिया कपः मयंक अग्रवाल को नहीं मिला टीम में मौका तो हरभजन सिंह ने कही चौंकाने वाली बात

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम भले ही इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर हो लेकिन उसने इसी महीने होने वाले एशियन गेम्स के लिए अपनी टीम का ऐलान पहले ही कर दिया है। गौरतलब हो कि इस दौरे के लिए चयनकर्ताओं ने विराट कोहली को आराम दिया है जबकि कप्तानी का दारोमदार रोहित शर्मा संभालेंगे। वहीं इस दौरे पर कई नए चेहरों को भी मौका मिला है। बता दें कि जबसे टीम की घोषणा की गई है तबसे लोग बार-बार टीम में युवा खिलाड़ी मयंक अग्रवाल की गैरमौजूदगी पर सवाल उठा रहे हैं। दरअसल अब इस लिस्ट में अब हरभजन सिंह भी जुड़ गए हैं। हरभजन सिंह ने ट्वीट करके टीम में मयंक का नाम होने पर हैरानी जताई है।

ये भी पढ़ें- Asia Cup: जब विराट कोहली ने पाकिस्तान की बखिया उधेड़ी थी, खेली थी विराट पारी

कुछ इस तरह की आलोचनाः हरभजन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'मयंक अग्रवाल का नाम कहां है। इतने रन बनाने के बावजूद टीम में उनका नाम नहीं है. शायद अलग लोगों के लिए अलग नियम है। बता दें कि भले ही भज्जी ने साफतौर पर न कहा हो लेकिन इस ट्वीट से उन्होंने सेलेक्शन कमेटी पर सवाल खड़ा कर दिए हैं। बता दें कि कर्नाटक के मयंक अग्रवाल पिछले सीजन रणजी सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे.।सभी टूर्नामेंट और इंडिया ए की ओर से खलते हुए मयंक अग्रवाल से शानदार खेल दिखाया है। ऐसे में उन्हें मौका न दिए जाने पर क्रिकेट प्रशंसकों ने भी कई बार चयन समिति को कठघरे में खड़ा किया है। अब हरभजन सिंह के भी इस सवाल को उठाने के कारण एक बार फिर सेलेक्शन कमेटी पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

Story first published: Thursday, September 6, 2018, 10:37 [IST]
Other articles published on Sep 6, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+