कोलकाता। एशिया कप में जिस तरह से महेंद्र सिंह धोनी ने छक्के से फाइनल मुकाबला टीम इंडिया के नाम किया उसकी हर तरफ तारीफ हो रही है। लेकिन चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आये धोनी को लेकर हरभजन सिंह ने खुलासा किया है। हरभजन सिंह ने कहा कि उन्होंने धोनी को चौथे नंबर जाकर भारत के लिए विजयी छक्का लगाने को कहा था।
#t20 world cup 2016: भारत बन सकता है विश्वविजेता, जानिए 7 कारण
जब धोनी क्रीज पर पहुंचे उस वक्त टीम को 14 गेंद पर 22 रन बनाने थे। लेकिन धोनी ने छह गेंद में 20 रन बनाकर टीम को विजयी बनाया था। टीम में अपने रोल के बारे में भज्जी ने कहा कि जब धोनी ने मुझसे पूछा कि पांड्या को उपर भेजा जाए तो मैंने उनसे इसके लिए मना कर दिया।
टिकट, टीम और जगह, टी-20 विश्वकप 2016 से जुड़ी हर जानकारी
मैंने कहा कि आप दुनिया के सबसे बेहतर फिनिशर हैं, ऐसे में आपको ही जाना चाहिए। यह छोटी-छोटी बाते मैं टीम के साथ साझा करता हूं। हरभजन सिंह ने कहा कि मैंने अपने वरिष्ठ खिलाड़ियों से बहुत कुछ सीखा है जो कि मुझे एक बेहतर खिलाड़ी बनने में मदद करता है।
ऐसे में मैं भी अपने जूनियर खिलाड़ियों को वह सब देने की कोशिश करता हूं जो मुझे मिली थी। टीम में युवा खिलाड़ियों के बार में बोलते हुए भज्जी ने कहा कि मुझे युवा खिलाड़ियों के बीच सामंजस्य बनाना पड़ेगा और उनकी तरह ही खुद को फिट रखना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मुझे क्रिकेट के अलावा कुछ भी नहीं आता है ऐसे में मैं जबतक खेल सकता हूं कोशिश करुंगा कि खेलता रहूं।