Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चेन्नई टीम में वापसी कर खुश हुए हरभजन, बताया किस कारण थे टीम से बाहर

नई दिल्ली। टर्बनेटर हरभजन सिंह(Harbhajan Singh) को चेन्नई सुपर किंग्स(Chennai Super Kings) ने सनराइजर्स हैदराबाद(Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ मंगलवार हुए आईपीएल(IPL) टूर्नामेंट के 41वें मैच में खेलने का माैका मिला। इस दाैरान उन्होंने 4 ओवर में 39 रन जरूर लुटाए लेकिन साथ में 2 बड़े विकेट भी निकाले। उन्होंने ओपनर जोड़ी डेविड वाॅर्नर(David Warner) व जाॅनी बेयरस्टो का शिकार किया। उन्होंने 4 मैचों बाद वापसी की जिसकी खुशी व्यक्त करते हुए भज्जी ने कहा कि खेलना हमेशा अच्छा लगता है लेकिन बीमार होने के कारण मैं कुछ मैच नहीं खेल सका।

उन्होंने कहा कि हम 19 वें ओवर में खेल खत्म करना चाहते थे, लेकिन लड़के सिर्फ हमारे दिल कापरीक्षण कर रहे थे। किसी भी तरह हमें इसे अंतिम ओवर तक ले जाने की प्रवृत्ति थी। जब तक हमें परिणाम मिल रहा है। हम ठीक हैं।" उन्होंने कहा कि हम हमेशा चेन्नई में अच्छा खेलते हैं, हम अपनी परिस्थितियों को जानते हैं, और इस खूबसूरत भीड़ के लिए जो चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आते उन्हे धन्यवाद है। जब टीमें यहां आती हैं, तो उन्हें हमसे बेहतर क्रिकेट खेलना होगा।

भज्जी ने 53 गेंदों में 96 रनों की पारी खेलने वाले शेन वाॅटसन(Shane Watson) की तारीफ करते हुए कहा कि यह देखकर अच्छा लग रहा है कि वाटसन ने अपनी बेल्ट के नीच कुछ रन जोड़े है। वह एक सीरियस खिलाड़ी है, पिछले साल उन्होने अकेले अपने दम पर टीम को अपनी इनिंग से फाइनल जितवाया था और इस इनिंग के बाद वह आत्मविश्वास से भर गए होंगे।

इस मुकाबले में चेन्नई ने हैदराबाद को 6 विकेट से हराकर प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली है। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वार्नर के 57 और मनीष पांडे की नाबाद 83 रनों की मदद से चेन्नई को 176 रनों का लक्ष्य दिया लेकिन जवाब में चेन्नई ने शेन वाॅटसन की 53 गेंदों में 96 रनों की बदाैलत 1 गेंद शेष रहते मैच जीत लिया। बता दें कि 11 मैचो में 8 जीत दर्ज कर 16 अंको के साथ शीर्ष पर बनी हुई है। दूसरे स्थान पर 14 अंको के साथ दिल्ली कैपिटल्स की टीम है।

Story first published: Wednesday, April 24, 2019, 22:24 [IST]
Other articles published on Apr 24, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+