For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

हरभजन ने बताया उस खिलाड़ी का नाम जिसकी बदाैलत बुमराह को मिली हैट्रिक

नई दिल्ली। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने विंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में हैट्रिक लेते हुए इतिहास रच दिया। इसी के साथ बुमराह टेस्ट इतिहास में हैट्रिक लेने वाले केवल तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले हरभजन सिंह ने 2001 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ (कोलकाता) और इरफान पठान ने 2006 में पाकिस्तान के खिलाफ (कराची) ये उपलब्धि हासिल की थी। बुमराह के प्रदर्शन को देखकर स्पिनर हरभजन सिंह बेहद खुश नजर आए। उन्होंने उस खिलाड़ी का नाम बताया जिसकी बदाैलत बुमराह को हैट्रिक मिली।

इनके ऋणी रहेंगे बुमराह

इनके ऋणी रहेंगे बुमराह

हरभजन के मुताबिक, बुमराह की हैट्रिक के पीछे कप्तान विराट कोहली का बड़ा हाथ रहा। उनका मानना है कि बुमराह हमेशा विराट कोहली के ऋणी रहेंगे, जैसे वह 18 साल पहले अविश्वसनीय कैच के लिए सदगोपन रमेश के आभारी हैं। हरभजन ने कहा कि इस हैट्रिक का श्रेय बुमराह के साथ विराट को भी जाता है। गेंदबाज को नहीं लगा था कि बल्लेबाज आउट है लेकिन कप्तान को अंदर से लग रहा था कि वह आउट है। अगर विराट डीआरएस नहीं लेते तो क्या होता? कप्तान का यह फैसला बेहतरीन था जिसकी वजह से वह शानदार प्रयास कर सका।

IPL 2020 में इस टीम के लिए खेल सकते हैं अश्विन, साैरव गांगुली ने जताई खुशी

अपनी हैट्रिक का किया जिक्र

अपनी हैट्रिक का किया जिक्र

इसके बाद हरभजन ने अपनी हैट्रिक का जिक्र करते हुए भी उस शख्स का नाम बताया जिसकी बदाैलत उन्हें 2001 में हैट्रिक मिली थी। हरभजन ने कहा कि मुझे याद है जब मैंने दादा (सौरव गांगुली) के साथ चर्चा करने के बाद गेंदबाजी की। सच कहूं तो रमेश उस टीम में इतना फुर्तीले नहीं थे। फिर भी फॉरवर्ड शॉर्ट लेग पर उन्होंने शानदार कैच लपका, तो मैंने उन्हें कहा था कि दोस्त मेरी हैट्रिक तुम्हारी बदौलत मिली। तब राहुल द्रविड़ का जश्न भी देखने लायक था। मैंने उन्हें इतना उत्साहित कभी नहीं देखा था।

नायाब हीरा है बुमराह

नायाब हीरा है बुमराह

बुमराह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसकी बदाैलत टीम अर्श पर पहुंची। इसपर हरभजन ने कहा कि भारतीय क्रिकेट भाग्यशाली है कि उसके पास बुमराह जैसा मैच विजेता है. हैट्रिक से उसकी महानता बढ़ेगी है, बिना इसके भी वह शानदार गेंदबाज है। पिछले मैच में सात ओवर में पांच विकेट और इस मैच में नौ ओवर में छह विकेट। आप इससे ज्यादा की उम्मीद नहीं कर सकते। वह नायाब हीरा है। बता देंकि बुमराह ने अपनी हैट्रिक कैरेबियाई की पहली पारी के 9वें ओवर में पूरी की। उन्होंने 4 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे डेरेन ब्रावो को अपना पहला शिकार बनाया उसके बाद शमर्थ ब्रूक्स को अगली ही गेंद पर पगबाधा कर दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए रोस्टन चेस आए जो भारतीय गेंदबाजी के सामने अपने जूझारू खेल के लिए जाने जाते हैं लेकिन बुमराह ने उनको भी एलबीडब्लू करके टेस्ट करियर की पहली हैट्रिक पूरी कर ली।

Story first published: Monday, September 2, 2019, 10:09 [IST]
Other articles published on Sep 2, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+