Champions Trophy: Pak Vs Eng: हसन अली, हटके स्टायलिश प्लेयर ऑफ द मैच
कार्डिफ। बुधवार को चैंपियंस ट्रॉफी का सेमीफाइनल मुकाबला पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच हुआ जिसमें मेजबान टीम को पाकिस्तानी बॉलरों ने 211 रनों पर समेट दिया। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को बैटिंग दी और इसके बाद बॉलरों ने जबर्दस्त गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। एक तरफ इंग्लैंड को रन बनाने से रोका दूसरी तरफ विकेट लेते चले गए। इंग्लैड की पूरी टीम 49.5 ओवर में धराशायी हो गई।

हसन अली की कमाल की गेंदबाजी
हसन अली ने 35 रन देकर 3 विकेट झटके वहीं जुनैद खान ने 42 रन देकर 2 विकेट लिए। रुम्मन रईस ने 44 रन देकर दो विकेट चटखाए। हसन अली ने एक बार फिर बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर का कोटा पूरा किया और महज 3.5 के रन रेट से इंग्लैंड को स्कोर बनाने दिया।

पाकिस्तान की मजबूत स्थिति में हसन का अहम योगदान
दाहिने हाथ के मीडियम पेसर ने जॉनी बेयरस्टो (43), इयोन मॉर्गन (33) और बेन स्टोक्स (34) के अहम विकेट लिए और मेजबान इंग्लैंड की तुलना में पाकिस्तान को बेहतर स्थिति में पहुंचा दिया। हसन अली की फेंकी हुई गेंद बेयरस्टो के बल्ले का ऊपरी किनारा छूती हुई निकल लगई जिसे हफीज ने डीप स्क्वैयर लेग पर लपक लिया। उस वक्त तक इंग्लैंड 80 रनों पर अपने दो अहम विकेट खो चुका था।

तीन अहम विकेट लेकर बने स्टायलिश प्लेयर
कप्तान मॉर्गन 32वें ओवर में हसन अली का शिकार बने जब गेंद बल्ले को छूती हुई विकेट कीपर के हाथ में पहुंच गई। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हीरो रहे स्टोक्स भी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए और हसन अली ने उनका विकेट ले लिया। हसन अली इस मैच के हटके स्टायलिश प्लेयर ऑफ द मैच रहे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications