IPL 2019: हरभजन सिंह ने बताया क्रिस गेल को आउट करने का तरीका
नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में शनिवार को किंग्स इलेवन पंजाब को हराकर जीत का चाैका लगाया। चेन्नई की जीत के हीरो रहे टर्बनेटर हरभजन सिंह जिन्होंने 4 ओवर में 22 रन देकर 2 महत्तवपूर्ण विकेट निकाले, इसमें एक विकेट खतरनाक बल्लेबाज क्रिस गेल का रहा। गेल का विकेट लेते ही चेन्नई ने पंजाब पर नकेल कर दी थी। क्योंकि अगर इस बल्लेबाज का बल्ला चलता तो 'यैलो ब्रिगेड' की मुश्किलें बढ़ सकती थीं। 'मैन आफ द मैच' रहे हरभजन ने बताया कि आखिर उन्होंने कैसे गेल को अपने जाल में फंसाया।
हरभजन ने कहा कि मैं सिर्फ क्रिस गेल को थोड़ा धीमा गेंदबाजी करने को देख रहा था। पहली दो गेंदों में मैंने उन्हें थोड़ी हवा देने की कोशिश की, लेकिन वो स्पिन नहीं हुई, इसके बाद तीसरी और चौथी गेंद ग्रीप की और घुमी। जब मेरे दिमाग में ये बात आयी कि अगर मुझे उनके लिए धीमी गेंदबाजी करनी है तो मुझे थोड़ा वाइड गेंद रखनी होगी। उन्होंने कहा कि यह टी20 है और ये किसी भी तरह से हो सकता है। मुझे खुशी है कि मैं यहां आपसे बात कर रहा हूं और मुझे मैन ऑफ द मैच पुरस्कार मिला है।
बता दें कि चेन्नई ने अंतिम ओवरों में महेंद्र सिंह धोनी की नाबाद 36 रनों की पारी की बदाैलत किंग्स इलेवन पंजाब के सामने 161 रनों का लक्ष्य रखा। पंजाब के लिए रविचंद्रन अश्विन ने 4 ओवर में 23 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट झटके। जवाब में केएल राहुल और सरफराज खान के अर्धशतकों की बदाैलत भी पंजाब 5 विकेट खोकर 20 ओवर में 138 रन ही बना सका और चेन्नई ने 22 रनों से मैच अपने नाम कर लिया। चेन्नई की यह पांच मैचों में चाैथी जीत रही। इसी के हाथ 'यैलो ब्रिगेड' ने अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया। वहीं पंजाब की यह इतने ही मैचों में दूसरी हार रही।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
