For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

CSK VS RR: हरभजन सिंह बस नाम ही काफी है, यकीन न हो तो देखें वीडियो

नई दिल्ली। आईपीएल के 43वां मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग और राजस्थान रॉयल्स की टीम आमने सामने थी। मुकाबला तो बेहतर होना ही था क्योंकि दोनों ही टीमों के लिए ये मुकाबला जीतना बेहद जरूरी था। राजस्थान के लिए खासतौर पर क्योंकि अगर वो ये मुकाबला हार जाते तो फिर उनके लिए प्लेऑफ की जो बची कुछ उम्मीदें भी हैं वो सब धरी रह जाती। हालांकि इस मैच में रोमांचक जीत की बदौलत राजस्थान की टीम ने अपनी उम्मीदों को भी कायम रखा है। दरअसल इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी चेन्नई की टीम जिसमें सुरेश रैना ने शानदार 52 रनों की पारी खेलकर टीम को संभाला और फिर धोनी और विलियमसन ने एक 176 रनों का सम्मानजनक स्कोर राजस्थान को दिया। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम जिसकी शुरुआत भी ठीक ठाक हो गई थी, लेकिन इस मैच में कुछ ऐसा भी हुआ जिसने एक बार फिर साबित कर दिया की भज्जी में अभी भी बहुत दम है।

जब भज्जी को आया गुस्साः लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान टीम के ओपनर जॉ बटलर और बेन स्टोक्स दोनों अच्छी लय में नजर आ रहे थे। बटलर ने आते ही लगातार तीन चौके मारे थे जिससे टीम को एक तेज शुरुआत भी मिल गई थी। सबसे ज्यादा मजा इस पारी के चौथे ओवर में गेंद हरभजन के हाथों में थी और सामने थे बेन स्टोक्स जो राजस्थान के सबसे महंगे प्लेयर हैं। इस ओवर की चौथी गेंद पर स्टोक्स ने क्या शॉट लगाया और चौका जड़ दिया वहीं फिर अगली ही गेंद पर लंबा छक्का जड़ दिया। हरभजन का चेहरा देखने लायक था। धोनी भी कुछ परेशान हो गए लेकिन पाजी ने किसी को निराश नहीं किया और अगली ही गेंद पर स्टोक्स ने शॉट लगाने की कोशिश की तो भज्जी ने उनका स्टंप ही उखाड़ दिया। उसके बाद तो फिर हरभजन का रिएक्शन देखने लायक था। हालांकि हरभजन की किफायती गेंदबाजी भी चेन्नई को यह मुकाबला जिता नहीं सकी और बेहद रोमांचक मुकाबले में राजस्थान की टीम ने जीत दर्ज की। बता दें की आखिरी ओवर में जीत के लिए राजस्थान को 12 रन चाहिए थे और बटलर ने ब्रावो को छक्का जड़कर एक गेंद पहले ही मुकाबला जीत लिया।

Story first published: Saturday, May 12, 2018, 11:29 [IST]
Other articles published on May 12, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+