डेजर्ट स्टॉर्म कार रैली जैसलमेर से रवाना
जैसलमेर 17 मार्च.वार्ता. रेत के समंदर में रोमांच एवं साहस का अनुभवतथा पर्यटन को बढावा देने के उद्देश्य से डेजर्ट स्टॉर्म मारूति सुजूकीकार रैली जैसलमेर में ठहराव के बाद आज अपने अगले पडाव की आेररवाना हो गयी
गत 13 मार्च को नयी दिल्ली से शुरु यह रैली रविवार रात कोजैसलमेर पहुंची और आज नागोर जिले के खींवसर से होती हुयी जयपुरके लिये रवाना हो गयी1 इस रैली में 57 कारें एवं 15 मोटरसाइकिलेंशामिल है1 कल जयपुर में आयोजित समापन समारोह में राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे प्रतियोगियों को पुरस्कृत करेगी
रैली के क्षेत्रीय समन्वयक दीपक बलूचा तथा एक ट्रेवल एजेंसी केप्रबंधक अशोक बालाणी ने बताया कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य राजस्थान के नये पर्यटन स्थलों की पहचान अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर करवाने तथा स्मारकों एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिये जन जागरूकता उत्पन्न करना भी है
रैली में आस्ट्रेलिया बि्रटेन मलेशिया सहित दिल्ली केरल जम्मू कश्मीरके कई दिग्गज राइडर भी यहां पहुंचे है1 दिल्ली से जैसलमेर केरास्ते तक राइडरों को काफी परेशानियों का भी सामना करना पडालेकिन उनके हौंसले बुलंद दिखायी दिये1 नार्दन मोटर्स स्पोर्ट्स केअध्यक्ष जयेश एवं मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष राजकपूर भी इसमें हिस्सा ले रहे हैं
सं.रंजीत.अमितप्रभु 154
वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications