For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

शोएब अख्तर ने किया ऐसा ट्वीट कि टूट पड़े युवराज और हरभजन, ऐसे लिए मजे

Yuvraj Singh - Harbhajan Singh trolled Shoaib Akhtar, Here is why | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर और पाकिस्तानी क्रिकेटर्स की जुगलबंदजी काफी पुरानी है। भले ही कई खिलाड़ी एक दूसरे से बैर मानते हों लेकिन पुराने खिलाड़ी अभी भी एक दूसरे अच्छा संबंध रखते हैं। इसी बानगी देखने को मिली ट्विटर पर जब दो भारतीय क्रिकेटरों ने रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज गेंदबाज शोएब अख्तर को ट्रोल कर दिया। हालांकि शोएब शोएब अख्तर हरभजन सिंह और युवराज सिंह के अच्छे दोस्त हैं। लेकिन वो दोस्त ही क्या जो दूसरे दोस्त की टांग न खींचे Laughing

ये था शोएब अख्तर का ट्वीट जिस पर लिए युवी-भज्जी ने मजे

दरअसल शोएब अख्तर ने अपने ट्विटर हैंडल पर लोगों को प्रेरित करने वाला एक ट्वीट किया जिसपर युवराज सिंह और हरभजन सिंह ने उनके मजे ले लिए। शोएब अख्तर ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपनी एक फोटो ट्वीट की जिसमें वे हाथ में दस्ताने पहने और एक हाथ में उन्होंने हेलमेट पकड़ा हुआ है। इस फोटो पर उन्होंने लिखा है "अपने लक्ष्य के बारे में महत्वाकांक्षी बनने से डरो मत, मेहनत करना मत छोड़ो और न ही अपने सपनो को छोड़ना चाहिए।"

ये तो बताओ आप वेल्डिंग करने कहां जा रहे हो

ये तो बताओ आप वेल्डिंग करने कहां जा रहे हो

इस पर सबसे पहले युवराज सिंह ने शोएब अख्तर के मजे लिए। युवी ने शोएब के ट्वीट में रिप्लाई करते हुए लिखा- "वो सब तो ठीक है लेकिन भइया ये तो बताओ आप वेल्डिंग करने कहां जा रहे हो।"

मुझे लगता है एक्सरे करने जा रहे हैं

मुझे लगता है एक्सरे करने जा रहे हैं

युवी के ट्वीट के बाद भज्जी भी शोएब पर टूट पड़े। भज्जी ने लिखा- "मुझे लगता है एक्सरे करने जा रहे हैं, चश्में और दस्तानें भी हैं, हाय मेरा डॉक्टर वीरा शोएब अख्तर।"

Story first published: Friday, December 29, 2017, 9:21 [IST]
Other articles published on Dec 29, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+