वर्ल्ड कप 2019 : न्यूजीलैंड की 'धीमी पारी' से सेमीफाइनल में बने 3 अनोखे रिकॉर्ड
नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान पहले से ही बताया जा रहा था। मैच में बारिश भी आई और खेल भी रोकना पड़ा लेकिन उससे पहले तक न्यूजीलैंड की टीम ने 46.1 ओवर तक बल्लेबाजी कर ली थी। मैच में टॉस भी कीवियों ने ही जीता था और पहले बैटिंग का फैसला लिया था। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी तो की लेकिन उसके बल्लेबाजों के पास भारतीय गेंदबाजों का कोई जवाब नहीं था। जसप्रीत बुमराह ने मार्टिन गुप्टिल को 1 रन के स्कोर पर चलता कर कीवियों को पहला बड़ा झटका दे दिया और उसके बाद न्यूजीलैंड ने जो धीमी बल्लेबाजी की उसने तीन बड़े अनचाहे रिकॉर्ड की पटकथा लिखने का काम किया।

पहला अनचाहा रिकॉर्ड-
जी हां, न्यूजीलैंड की टीम ने भारत के खिलाफ विकेट बचाने की रणनीति में जो धीमा पन दिखाया वह अपने आप में चर्चित हो गया है। इस मैच में न्यूजीलैंड ने जब 100 रनों का आंकड़ा पार किया तो यह विश्व कप 2019 का तीसरा सबसे धीमा 100 था। न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ 28.1 ओवर में अपने 100 रन पूरे किए। इससे पहले सबसे इस विश्व कप में सबसे धीमा 100 रनों का स्कोर भी न्यूजीलैंड ने ही बनाया है। पाकिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड ने 31.3 ओवर में ऐसा किया था। जबकि दूसरे नंबर पर अफगानिस्तान है जिसने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 28.5 ओवर में शतक पूरा किया था।

दूसरा अनचाहा रिकॉर्ड-
इतना ही नहीं, कीवियों ने पहले 40 ओवरों में केवल 10 ही बाउंड्री लगाई। ऐसा करके न्यूजीलैंड ने विश्व कप 2019 में अपने ही शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। कीवियों ने इस मैच से पहले इसी विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 40 ओवरों के बाद 10 ही बाउंड्री जड़ी थी। उस मैच में न्यूजीलैंड ने 9 चौके और 1 छक्का लगाया था। बताने की जरूरत नहीं कि न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया से वह मैच हार गया था। भारत के खिलाफ मैच में मार्टिन गुप्टिल जहां 1 रन बनाने के लिए 14 गेंद खेलते हैं तो वहीं निकोलस ने भी 51 गेंदों पर 28 रनों की धीमी पारी खेली।

तीसरा अनचाहा रिकॉर्ड
कप्तान केन विलियमसन ने 95 गेंदों पर 67 रन बनाए। इस मैच में बारिश से पहले तक न्यूजीलैंड ने 46.1 ओवर खेले थे। इन ओवरों में कीवियों ने 153 गेंदें ऐसी खेली थी जिन पर कोई रन नहीं बन सका, यानी की डॉट बॉल। यह विश्व कप 2019 में अब तक हुए मैचों में खेली गई दूसरी सबसे ज्यादा डॉट बॉल हैं। इससे पहले श्रीलंका की टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 187 डॉट्स गेंदें खेली थी। यह मैच चेस्टर-ली-स्ट्रीट में हुआ था और श्रीलंका को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा था।
वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में बुमराह के नाम हुआ एक स्पेशल रिकॉर्ड
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
