
विश्व कप दाैरान पड़ेगी पंत की जरूरत
हरभजन ने कहा कि मुझे लगता है कि उसके पास वो एक्स फैक्टर है जिसकी विश्व कप में भारत को जरूरत पड़ेगी। पंत ऐसा खिलाड़ी है जो खेल बदलता है। हरभजन ने पंत की दूसरे टी20 में खेली गई पारी की जमकर तारीफ की। हरभजन ने कहा कि जिस तरह उन्होंने धोनी के साथ मिलकर प्रदर्शन किया वो काबिले-तारीफ है। पंत ने अपने मौके का पूरा इस्तेमाल किया और धोनी के साथ बल्लेबाजी की। जब उन्होंने कुछ गलत शॉट मारे, तो धोनी उनके पास गए और उन्हें समझाया कि उन्हें क्या करने की जरूरत है। हरभजन ने कहा, ''इसके बाद उन्होंने सही शॉट खेले और केवल वही गेंदें हिट की जो हिट होनी थी।''

खुद को गिलक्रिस्ट जैसा बनाना चाहते हैं पंत
बता दें कि पंत ने दूसरे मैच में नाबाद 40 रनों की पारी खेली थी जिसकी बदाैलत भारत ने आसानी से 7 विकेट रहते मैच जीत लिया। मैदान के चारों ओर जोरदार शाॅट खेलने वाले पंत खुद को एडम गिलक्रिस्ट जैसा बनाना चाहते हैं। इस बात को उन्होंने आस्ट्रेलियाई दाैरे के दाैरान कहा था। हालांकि उनके खेलने के अंदाज पर कई सवाल उठने लगे लेकिन पंत ने बयान देते हुए साफ कहा था कि उन्हें लोगों की प्रतिक्रियाओं से कोई फर्क नहीं पड़ता। वह जैसे खेलते हैं वैसे ही खेलेंगे क्योंकि उन्हें टीम में तेज खेल दर्शाने के लिए कहा गया है।

अब कमेंट्री करते हैं हरभजन
वहीं टेस्ट में सबसे कामयाब तीसरे भारतीय गेंदबाज हरभजन अब लंबे समय से क्रिकेट से दूर हैं। वह ज्यादातर अब कमेंटेटर के रूप में अपनी भूमिका दिखाई देते हैं। एक हिसाब से उनका अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर खत्म हो चुका है और उनकी वापसी की उम्मीद ना के बराबर है। उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 2016 में हुए एशिया कप दाैरान संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ टी20 के रूप में खेला था। इसके बाद उन्हें कभी वापसी करने का माैका नहीं मिला। हरभजन ने 103 टेस्ट में 117, 236 वनडे में 269 और 28 टी20 मैचों में 25 विकेट झटके हैं।


Click it and Unblock the Notifications
