हरभजन सिंह को चेन्नई एयरपोर्ट पर रोका गया
चेन्नई । अपने भज्जी मियां का जवाब नहीं। जिस तरह मैदान में उनकी गेंद और बल्ले कमाल करते हैं वही मैदान के बाहर भी वो कुछ न कुछ कमाल करते ही रहते हैं। ताजा वाक्या है कि भज्जी मियां को अन्ना एयरपोर्ट वालों ने रोक लिया क्योंकि उनके पास टिकट नहीं था। वो भी पूरे पौन घंटो तक। हुआ यूं कि श्रीलंका दौरे पर जाने के लिए पहले भज्जी मुंबई से घरेलू एयरपोर्ट पहुंचे थे। वहां से उन्हें अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ले जाया गया जहां से उन्हें टीम इंडिया के साथ जाना था। टीम के अधिकतर सदस्य चेन्नई पहुंच चुके थे।
बगैर टिकट के भज्जी
एयरपोर्ट जाने से पहले हरभजन को पूरी टीम के साथ होटल में एकत्रित होना था। पर भज्जी मियां सीधे हवाईअड्डा पहुंच गए और टीम का इंतजार करने लगे। इसी दौरान एक अधिकारी ने हरभजन से टिकट दिखाने को कहा पर उनके पास टिकट था ही नहीं।
दरअसल टीम इडिया का विदेश दौरों के लिए सामूहिक टिकट कराया जाता है। भज्जी को एयरपोर्ट पर रुकवाने के लिए टीम होटल के प्रबंधक ने फोन कर अधिकारियों से दरख्वास्त भी की, पर उन्होंने बगैर टिकट अंदर आने की इजाजत भारतीय गेंदबाज को नहीं दी। जिसके कारण भजेजी को समय बाहर गुजारन पड़ा. इतना तो तय है कि भज्जी मियां आगे से कभी बगैर टिकट कहीं नहीं जायेंगे।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
