For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

घरेलू लड़की की तलाश में हरभजन, 37 साल के इस क्रिकेटर की करवाना चाहते हैं शादी

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हरभजन सिंह ने अभी तक संन्यास का ऐलान नहीं किया है। मैदान से बाहर होकर भी वे अपने फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए आए दिन विशेष मुद्दों पर टिप्पणी करते रहते हैं। वहीं सोशल मीडिया द्वारा भी अपनी बेबाक राय रखते हैं। हरभजन ज्यादातर अपने ट्विटर पर एक्टिव रहते हैं, जहां उनके फोलोअर्स की संख्या 10.3 मिलियन है। टर्बनेमटर नाम से मशहूर ये स्पिन गेंदबाज ट्विटर पर कभी-कभी हंसी भरी पोस्ट के कारण भी सुर्खियां बटोर लेते हैं। अब उन्होंने अपने फैंस से एक घरेलू लड़की की तलाश करने की अपील की है। मजेदार बात यह है कि हरभजन लड़की की तलाश में इसलिए हैं ताकि 37 साल के हो चुके अमित मिश्रा की जल्द से जल्द शादी करवाई जाए।

किया ये ट्वीट

किया ये ट्वीट

दरअसल, भारतीय टीम के लिए बताैर स्पिनर भूमिका निभा चुके मिश्रा 24 नवंबर को 37 साल के हो गए। साल 1982 में जन्मे मिश्रा ने अभी तक शादी नहीं की है। ऐसे में जब हरभजन ने मिश्रा को जन्मदिन की बधाई दी तो उन्होंने साथ ही उनकी शादी करवाने की बात भी कही। हरभजन ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''जन्मदिन मुबारक अमित मिश्रा, भगवान आपको ढेर सारी खुशियां दे। इस साल आपकी शादी हो जाए, यही दुआ है। कोई अच्छी घरेलू लड़की हो तो बताना, भाई की शादी करवानी है दोस्तों।''

फैंस ने लिए मजे

फैंस ने लिए मजे

हरभजन की इस अपील के बाद ट्विटर पर फैंस ने मजे लेने शुरू कर दिए। एक ने कहा, ''मिश्रा जी तो बिना गौतम गंभीर के कुछ भी नहीं करते हैं चाहे खुशी हो या गम हो या फिर शादी हो तो फिर तो दुल्हन गौतम जी ही पसंद करेंगे इसलिए ultimate roommate ही आलटाइम soulmate ( जीवनसंगिनी) पसंद करेगा। वहीं एक ने हरभजन से ही सवाल करते कहा, ''मतलब इतना भेदभाव क्यों??? आपने गीता बसरा से शादी की और अमित मिश्रा के लिए घरेलू लड़की।"

16 साल से खेल रहे हैं क्रिकेट

16 साल से खेल रहे हैं क्रिकेट

बता दें कि मिश्रा पिछले 16 साल से क्रिकेट खेल रहे हैं। उन्होंने भारत के लिए आखिरी मैच 16 दिसंबर 2016 को टेस्ट के रूप में खेला, इसके बाद उन्हें फिर टीम में जगह नहीं मिली, लेकिन वो घरेलू क्रिकेट व आईपीएल में अभी भी अपनी भूमिका निभा रहे हैं। मिश्रा ने 22 टेस्ट 36 वनडे व 10 अंतरराष्ट्रीय टी10 मैच खेले हैं। वहीं प्रथम श्रेणी क्रिकेट में मिश्रा 152 मैचों में 535 और 152 लिस्ट ए मैचों में 252 विकेट ले चुके हैं। 226 घरेलू टी-20 मैचों में भी उनके नाम 252 विकेट दर्ज हैं।

Story first published: Monday, November 25, 2019, 16:38 [IST]
Other articles published on Nov 25, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+