For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रोहित की पारी देख हरभजन हुए हैरान, ट्वीट के जरिए कही ये बड़ी बात

नई दिल्ली। रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ बताैर ओपनर पहला टेस्ट खेलते हुए शानदार शतक लगा दिया है। भारत ने विशाखापट्टनम में चल रहे पहले मैच के पहले दिन बिना विकेट खोए 202 रन बना लिए हैं। रोहित अभी भी 115 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्होंने 4 छक्के लगाकर शतक पूरा किया, जिसके बाद उनकी तारीफों के पुल सोशल मीडिया पर भी बांधे जा रहे हैं । टर्बनेटर हरभजन सिंह भी रोहित की तारीफ किए बिना नहीं रूक सके।

रोहित की पारी की तारीफ कई दिग्गजों ने की। हरभजन ने ट्वीट करते हुए लिखा- वाह रोहित। बेहतरीन 100, ड्रेस ब्लू हो या व्हाइट कोई फर्क नहीं पड़ता। रोहित हिट है भाई। रोहित का टेस्ट क्रिकेट में बतौर ओपनर यह पहला और टेस्ट में कुल मिलाकर चौथा शतक है। भारतीय टीम के पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा ने भी ट्वीट के जरिए रोहित की प्रशंसा की। उन्होंने ट्वीट किया, 'चौथा टेस्ट शतक, ओपनर के तौर पर पहला। रोहित ने मौके को दोनों हाथों से लपक लिया। वेल प्लेड।'

विशाखापट्टनम टेस्ट के ठीक पहले बोर्ड प्रेसीडेंट इलेवन की ओर से तीन दिवसीय मैच में ओपनिंग करते हुए रोहित बिना कोई रन बनाए आउट हो गए थे. बहरहाल, आज उन्होंने शुरुआत में काफी संभलकर बल्लेबाजी की और विकेट पर निगाह जमाने पर खुलकर स्ट्रोक खेले। बता दें कि रोहित को टेस्ट में ओपनिंग के लिए भेजने का मुख्य कारण टीम को वैसी शुरूआत दिलाने की है जैसे कभी वीरेंद्र सहवाग दिलाते थे। सहवाग ओपनिंग करते हुए हुए गेंदबाजों की धुनाई वनडे, टी20 मैच समझकर करते थे। कप्तान विराट कोहली ने भी रोहित को ओपनिंग के लिए भेजने पर खुशी जाहिर की थी। मैच से पहले उन्होंने कहा था कि रोहित को भरपूर माैके दिए जाएंगे।

Story first published: Wednesday, October 2, 2019, 19:47 [IST]
Other articles published on Oct 2, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+