Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

प्रो कबड्डी लीग 2019: गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स करेगी बेंगलुरु बुल्स के खिलाफ अभियान की शुरुआत

नई दिल्ली: गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स टीम प्रो कबड्डी लीग 2019 में अपने अभियान की शुरुआत डिफेंडिंग चैंपियन बेंगलुरु बुल्स के खिलाफ मुकाबले से करेगी। यह मैच रविवार (21 जुलाई) को हैदबाद होगा।

सीजन 6 के फाइनल मुकाबले में ये दोनों एक दूसरे के खिलाफ रोमांचक भिड़ंत का अनुभव रखती हैं। तब बेंगलुरु की टीम के हाथ बाजी लगी थी लेकिन गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स पिछले नतीजे को भूलकर एक ताजा शुरुआत के साथ प्रो कबड्डी लीग के 7वें सीजन का आगाज करना चाहते हैं।

गुजरात की टीम के कोच नीर गुलिया का इस बारे में कहना है- हां, यह एक यादगार फाइनल मुकाबला था लेकिन यह बीत चुका है। अब हमारे पास टीम में युवा खिलाड़ियों का ताजा जोश है। हम पिछले सीजन के मुकाबले इस बार ज्यादा बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। सच तो यह है कि खिलाड़ी इसी वक्त मैच खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स की टीम प्रो कबड्डी लीग में अब तक सबसे बेहतरीन डिफेंस वाली टीमों में शुमार रही है। यह चेन टीम के कप्तान सुनील कुमार और प्रवेश भैंसवाल जैसे खिलाड़ियों से बनी हुई है। इन खिलाड़ियों ने लीग में उच्च स्तर पर 72 संयुक्त टैकल अंक हासिल किए हैं।

टीम के कोच गुलिया का कहना है- डिफेंस हमारी ताकत रही है और आगे भी रहेगी। सुनील और प्रवेश अब और भी ज्यादा परिपक्व हो चुके हैं। इनका साथ देने के लिए टीम में रुतुराज कोरावी भी हैं। साथ में मिलकर ये सभी खिलाड़ी काफी जिम्मेदारी आपस में साझा करते हैं। मुझे यकीन है कि वे फैंस को निराश नहीं करेंगे।

इसी दौरान गुजरात की टीम का रेड विभाग एक बार फिर सचिन तवांर के जिम्मे होगा। सचिन टीम के उन चार खिलाड़ियों में शामिल हैं जिनको टीम ने रिटेन किया था। 20 साल के इस युवा खिलाड़ी ने पिछले सीजन के 23 मैचों में 190 रेडिंग अंक हासिल किए थे। हालांकि जायंट्स टीम केवल युवा खिलाड़ियों पर ही निर्भर नहीं है बल्कि इस टीम में विनोद कुमार जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी हैं।

Story first published: Sunday, July 21, 2019, 11:22 [IST]
Other articles published on Jul 21, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+