मेलबर्न टेस्ट: जीत से 2 विकेट दूर होने के बावजूद टीम इंडिया पर छाए 'संकट के बादल'
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में भारत जीत के बेहद करीब है। एक दिन का खेल शेष है और भारत को जीत के लिए 2 बल्लेबाज को आउट करने की जरूरत है। भारत की इस जीत के साथ ही कई ऐसे रिकॉर्ड हैं जो विराट कोहली और टीम इंडिया के नाम दर्ज हो जाएगा। विराट की टीम के पास मौका है कि भारत बॉक्सिंग डे नहीं जीत पाने का सूखा खत्म कर पाए दरअसल भारतीय टीम अभी तक एक भी बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच नहीं जीत पाई है। विराट कोहली के पास यह सूखा खत्म करने का शानदार मौका है। भारतीय टीम की जीत से पहले कई एक रूकावट नजर आ रही जो भारत को जीत समेत इन रिकॉर्डों से दूर कर सकती है। इसके साथ ही मौका ऐसा भी बन रहा है कि रिकी पोंटिंग की भविष्यवाणी भी सही साबित हो सकती है।2 विकेट भले ही भारतीय टीम को चटकाने हो लेकिन टीम इंडिया के लिए जीत की राह पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

बारिश बन सकती है राह का रोड़ा:
दरअसल, भारतीय टीम को जीत के लिए 2 विकेट की जरूरत है और एक दिन का खेल शेष बचा है। मुश्किल की बात यह है कि ऑस्ट्रेलियाई मौसम विभाग का कहना है कि पांचवें दिन बारिश के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार 60 प्रतिशत बारिश के आसार हैं। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने के भी आसार हैं। भारत को अगर सुबह की शुरुआत में विकेट नहीं निकाल पाता है और बारिश लगातार होती रहती है तो जीत की राह आसान नहीं होगी और भारत की जीत में राह विघ्न पड़ सकता है और भारत कई रिकॉर्डों से वंचित रह सकता है।

पोंटिंग की भविष्यवाणी:
इस मैच के दौरान चेतेश्वर पुजारा ने शानदार 106 रन की पारी खेली थी। उनकी इस पारी के लिए रिकी पोंटिंग ने उनपर सवाल उठाए थे और कहा था कि उनकी यह पारी या तो विख्यात मैच जिताऊ पारी के रूप में याद रखी जाएगी या फिर इसकी वजह से उनकी टीम जीत का अवसर गंवा देगी। अब अगर भारत यह मैच बारिश के चलते नहीं जीत पाता है तो टीम इंडिया के लिए पुजारा की धीमी पारी भी हार का सबब बन सकती है।

दर्शकों ने भी किया कमेंट:
बारिश को देखते हुए कई दर्शकों ने कमेंट करते हुए लिखा कि टीम इंडिया को मैच शनिवार को ही समेटना चाहिए रविवार को बारिश के 90 प्रतिशत आसार है। वहीं एक और दर्शक ने अपनी राय रखते हुए लिखा है कि विराट कोहली पहली पारी के बाद फॉलोऑन के लिए नहीं गए क्योंकि उन्हें अपने गेंदबाजों पर काफी भरोसा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
