400मीटर रेस में वापसी के साथ ही हिमा दास ने जीता एक माह में अपना 5वां गोल्ड
नई दिल्ली: भारत की स्टार धावक हिमा दास ने अपना गोल्डन रन लगातार जारी रखते हुए अपना पांचवां गोल्ड मेडल जीत लिया है। यह एक माह में उनका पांचवां गोल्ड मेडल है। हिमा ने चेक रिपब्लिक में जारी अंतरराष्ट्री प्रतियोगिता में 400 मीटर रेस में वापसी करते हुए यह रिकॉर्ड बनाया। इस दौड़ को जीतने के लिए उन्होंने 52.09 सेकंड का समय लिया। यह उनके पिछले व्यक्तिगत रिकॉर्ड 50.79 अंक से कुछ कम है। अपना पर्सनल बेस्ट उन्होंने जकार्ता एशियन गेम्स के दौरान दिया था
हिमा की ये गोल्डन रेस 2 जुलाई से जारी है। तब उन्होंने अपनी पहली प्रतियोगी रेस यूरोप में की थी। साल की अपनी पहली 200 मीटर रेस के दौरान हिमा ने 23.65 सेकेंड का समय निकाला था। पोलेंड में हुए इस प्रदर्शन ने उनको सोने का तमगा दिलाया। इसके बाद उन्होंने 200 मीटर में ही अपना दूसरा गोल्ड पोलेंड के ही कुटनो एथलेटिक्स मीट्स में जीता। तब उन्होंने 7 जुलाई के दिन 23.97 सेकेंड का समय निकाला था।
इसके बाद चेक रिपब्लिक में 200 मीटर में फिर उनके नाम गोल्ड मेडल आया। जबकि उनका चौथा गोल्ड मेडल चेक रिपब्लिक में ही टेबर एथलेटिक्स मीट के दौरान बुधवार को आया था। हिमा एक महीने के दौरान अपने दमदार प्रदर्शन के चलते भारत की नई सनसनी बनकर उभरी हैं। उनको सोशल मीडिया पर भी खासा पसंद किया जा रहा है। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी हिमा दास को बधाई देते हिए लिखा- हम सबको आप पर गर्व है हिमा दास जी, आपने भारत का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिख दिया !
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
