नई दिल्ली। इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय क्रिकेट टीम खराब प्रदर्शन से जूझ रही है। लगातार दो टेस्ट मैच में मिली हार के बाद भारतीय टीम की चौतरफा आलोचना झेलनी पड़ रही है। टीम के कप्तान विराट कोहली की नेतृत्व क्षमता पर भी सवाल उठ रहे हैं। कोहली के बाद अब टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री की भी आलोचना की जा रही है।
इन दिनों भारतीय टीम से बाहर चल रहे स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने भी कोच रवि शस्त्री पर निशाना साधा है। हरभजन सिंह ने कहा, 'कोच को भी रिकॉर्ड पर लाया जाना चाहिए। आज नहीं तो कल, उन्हें सामने आना ही होगा। हर किसी के लिए उनकी जवाबदेही बनती हैं। यदि भारतीय टीम सीरीज हारती है तो उसे अपने शब्दों को 'वापस' लेते हुए यह स्वीकार करना होगा कि कंडीशंस के कारण बहुत अधिक फर्क पड़ा।
बता दें कि कोच शास्त्री ने सीरीज शुरू होने से पहले शास्त्री ने कहा था भारतीय टीम किसी से नहीं डरती है।टीम इंडिया के लिए कोई भी गेम 'अवे' गेम नहीं है। टीम इंडिया घर से बाहर भी मैच घर की तरह ही खेलेगी।टीम के पस ऐसा बॉलिंग एटैक है जो विकेट लेने की क्षमता रखती है।शास्त्री ने कहा कि था कि भारतीय टीम सीरीज जीतने के लिए बेखौफ क्रिकेट खेलेगी।
क्रिकेटर जानकार टीम में बदलाव के पक्ष में हैं। नाकाम हो रहे बल्लेबाजों को टीम से हटाकर ऋषभ पंत और करुण नायर जैसे युवा बल्लेबाजों को आगे के मैचों में टीम का हिस्सा बनाए जाने के पक्ष में हैं।
गौरतलब है कि बीते दो टेस्ट मैच में भारतीय टीम के बल्लेबाजों का प्रदर्शन काफी बुरा रहा है।विराट कोहली को छोड़कर किसी भी बल्लेबाज के बल्ले से रन नहीं निकला है।वहीं गेंदबाजों ने पहले टेस्ट में सधी हुई गेंदबाजी की थी लेकिन दूसरे टेस्ट में गेंदबाजों ने नियंत्रण खो दिया था।क्रिस वोक्स के शतक की बदौलत इंग्लैंड टीम 400 के करीब स्कोर बनाने में सफल हो गई।