लॉकडाउन के बीच रोमांटिक हुए हार्दिक और नताशा, सामने आई तस्वीर
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिनों तक लाॅकडाउन किया है। ऐसे में सभी लोग घरों में बैठकर समय बीता रहे हैं। भारतीय क्रिकेटर्स भी घर से लोगों को सावधानी बरतने का संदेश दे रहे हैं। लॉकडाउन के बीच अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक और भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर को अभिनेत्री ने ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है। तस्वीर में हार्दिक और नताशा का रोमांटिक अंदाज नजर आ रहा है।

दोनों एक साथ बिता रहे हैं वक्त
यह पहली बार नहीं है जब हार्दिक और नताशा ने सोशल मीडिया पर अपना प्यार जाहिर किया है। कोरोना वायरस के कहर के बीच हार्दिक और नताशा साथ में ही वक्त बिता रहे हैं। हाल ही में 22 मार्च को भी नताशा ने एक बूमररैंग वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया था। नताशा के बूमररैंग वीडियो में हार्दिक भी साथ में नजर आ रहे थे। याद दिला दें कि इस साल की शुरुआत में ही नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या ने सगाई कर अपने सभी फैंस को खुशखबरी दी थी। सोशल मीडिया पर नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या की दुबई वाली तस्वीर तेजी से वायरल हुई थी। बता दें कि नताशा और हार्दिक लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।

नताशा की फैन फॉलोअर्स में हुआ इजाफा
पांड्या से सगाई करने के बाद नताशा की इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या में बड़ा उछाल आया। नए साल के शुरू होने से पहले उनके फॉलोअर्स की संख्या 14 लाख के करीब थी लेकिन पांड्या से सगाई करने के एक दिन बाद ही इसकी संख्या 12 लाख से ज्यादा पहुंच गई। नताशा ने 3 साल की उम्र से ही डांस सीखना शुरू कर दिया था। 2010 में स्पोर्ट्स सर्बिया का खिताब जीतने के बाद नताशा ने स्पोर्ट्स के क्षेत्र में ही करियर बनाने का फैसला किया।

उम्र में पांड्या से हैं बड़ी
नताशा उम्र में पांड्या से बड़ी हैं, उनका जन्म 4 मार्च 1992 को हुआ था और वह सर्बिया की मशूहर माॅडल थीं। वह अपने मंगेतर हार्दिक पांड्या से लगभग डेढ़ साल बड़ी हैं। पांड्या का जन्म 11 अक्तूबर 1993 को हुआ था। एक्टिंग में करियर बनाने के लिए नताशा ने साल 2012 में भारत में कदम रखा था। नताशा ने विभिन्न प्रसिद्ध ब्रांडों के लिए एक मॉडल के रूप में शुरुआत की, जहां उन्होंने लोकप्रियता हासिल की। उन्होंने फिल्म 'सत्याग्रह' से बॉलीवुड में कदम रखा। उन्होंने 2019 में अपनी वेब सीरीज की शुरुआत भी की। नताशा ने 'द हॉलिडे' नामक एक सीरीज में सारा की भूमिका निभाई, जिसमें जाहर शर्मा भी थे। वह डांस शो 'नच बलिए 9' में भी एक प्रतियोगी रही हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
