For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

हार्दिक पांड्या हुए भावुक, बोले- मैंने चार महीने में अपने बेटे का चेहरा नहीं देखा

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी 20 सीरीज का आखिरी मैच मंगलवार (8 दिसंबर) को खेला गया, जिसमें भारत 12 रनों से मैच हार गया। लेकिन भारत ने 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली है। इस जीत के बाद, भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने भावुक होकर बयान दिया, जिन्होंने सीरीज जितवाने में एक अहम योगदान दिया।

मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस के दाैरान हार्दिक पांड्या ने बयान देते हुए अपने बेटे अगस्त्य को याद किया। पांड्या ने भावनात्मक रूप से कहा, "मैंने चार महीने में अपने बेटे को नहीं देखा है, इसलिए अब मैं अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताना चाहता हूं। मैं जल्द ही घर वापिस लाैटना चाहताहूं।"

बता दें कि पांड्या ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। जब उनसे सवाल किया गया कि क्या वो जल्द ही टेस्ट टीम का हिस्सा बनेंगे तो इसका जवाब देते हुए, पांड्या ने कहा, "यह भविष्य में हो सकता है, लेकिन मुझे अभी पता नहीं है कि मैं कब टेस्ट टीम में वापसी कर पाऊंगा।'' पांड्या को टी 20 श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। श्रृंखला विजेता पर टिप्पणी करते हुए, हार्दिक ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं। उन्होंने यह पुरस्कार पाने के बारे में सोचा भी नहीं था। लेकिन यह टीम के लिए एक प्रयास था। " बता दें कि पांड्या ने अपना सीरीज अवार्ड तेज गेंदबाज टी नटराजन को दे दिया था। उनके अनुसार, इसके असली हकदार नटराजन थे।

मैन ऑफ द सीरीज पुरस्कार जीतने के बाद, पांड्या ने ट्वीट किया, "नटराजन, आपने इस श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन किया। आपने कठिन परिस्थिति के बावजूद अपने पदार्पण में अच्छा प्रदर्शन किया। यह आपकी प्रतिभा और कड़ी मेहनत को दर्शाता है। आप मैन ऑफ द मैच पुरस्कार के प्राप्तकर्ता हैं। सीरीज जीतने के लिए बधाई। " हार्दिक पांड्या के आक्रामक 42 ने दूसरे टी 20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराकर भारत को सीरीज जीतने में मदद की। तीन मैचों की टी 20 श्रृंखला में पांड्या ने कुल 78 (16, 42 * और 20) रन बनाए।

Story first published: Wednesday, December 9, 2020, 12:52 [IST]
Other articles published on Dec 9, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+