Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हार्दिक पांड्या बने पापा, मंगेतर नताशा स्टेनकोविक ने दिया बेटे को जन्म

Hardik Pandya & Natasha Stankovic become parents, Welcomes first baby boy | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। स्टार भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या पापा बन गए हैं। वीरवार उनकी मंगेतर नताशा स्टेनकोविक ने बेटे को जन्म दिया है। इसकी जानकारी खुद पांड्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे की तस्वीर शेयर करते हुए दी। हार्दिक के परिवार में नन्हे मेहमान के आगमन पर उनके फैन्स सोशल मीडिया पर उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

शेयर करती थीं बेबी बंप की तस्वीरें

शेयर करती थीं बेबी बंप की तस्वीरें

पांड्या ने पिता बनने की खबर पहले ही दे दी थी। उनकी मंगेतर आए दिन बेबी बंप के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती थीं। अब फैन्स में इस बात का उत्साह है कि वह अपने बच्चे का नाम क्या रखेंगे। हालांकि अब तक इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है।

पांड्या से बड़ी हैं नताशा

नताशा उम्र में पांड्या से बड़ी हैं, उनका जन्म 4 मार्च 1992 को हुआ था और वह सर्बिया की मशूहर माॅडल थीं। वह अपने मंगेतर हार्दिक पांड्या से लगभग डेढ़ साल बड़ी हैं। पांड्या का जन्म 11 अक्तूबर 1993 को हुआ था। एक्टिंग में करियर बनाने के लिए नताशा ने साल 2012 में भारत में कदम रखा था। नताशा ने विभिन्न प्रसिद्ध ब्रांडों के लिए एक मॉडल के रूप में शुरुआत की, जहां उन्होंने लोकप्रियता हासिल की। उन्होंने फिल्म 'सत्याग्रह' से बॉलीवुड में कदम रखा।

लाखों में हैं नताशा के फॉलोअर्स

लाखों में हैं नताशा के फॉलोअर्स

2014 में, वह रियलिटी शो बिग बॉस में शामिल थीं। तभी उन्होंने बहुत लोकप्रियता हासिल की और एक घरेलू नाम बन गया। उन्होंने एक महीने बिग बाॅस के घर में रहकर अपनी अदाओं के बल पर अपने फैंस की संख्या बढ़ा ली। इंस्टाग्राम पर नताशा के फॉलोअर्स की संख्या 19 लाख से भी ज्यादा है। बादशाह द्वारा संगीत वीडियो 'बंदूक' में दिखाए जाने पर नताशा ने बहुत दिल जीता। हालाँकि, उनका उनकी पहचान तब 4 गुना बढ़ गई जब वह बादशाह के अगले गाने 'डीजे वाले बाबू' में जबरदस्त डांस के साथ नजर आईं थी।

Story first published: Thursday, July 30, 2020, 16:17 [IST]
Other articles published on Jul 30, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+