For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs NZ: फिटनेस के चलते न्यूजीलैंड सीरीज से बाहर होंगे हार्दिक-भुवनेश्वर, शमी-बुमराह को भी मिलेगा आराम

नई दिल्ली। यूएई में खेले जा रहे टी20 विश्वकप में भारतीय टीम को खिताब जीतने के प्रबल दावेदारों में गिना जा रहा था, हालांकि उम्मीद से विपरीत विराट सेना का प्रदर्शन अब तक खेले गये मैचों में काफी साधारण रहा है, जिसके चलते उसे पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ एक तरफा हार का सामना करना पड़ा है। टूर्नामेंट के पहले दो मैच में मिली हार के बाद भारतीय टीम का अब सेमीफाइनल में पहुंच पाना लगभग नामुमकिन हो गया है। जहां कई भारतीय खिलाड़ी विश्वकप में उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं तो वहीं पर इसका खामियाजा आने वाले समय में टीम पर देखने को मिल सकता है।

टी20 विश्वकप के बाद भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ घर पर 3 मैचों की टी20 और 2 मैचों की टेस्ट सीरीज की मेजबानी करनी है, जिसके लिये चयनकर्ता इस हफ्ते के अंत तक टीम का ऐलान कर सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार भारतीय चयनकर्ता इस सीरीज को लेकर कई बड़े फैसले ले सकती है।

और पढ़ें: किसने किया ईशान किशन से ओपन कराने का फैसला, भारत के बल्लेबाजी कोच ने किया खुलासा

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली 3 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 17 नवंबर को होना है। आईसीसी की ओर से अगले टी20 विश्वकप का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर 2022 से नवंबर 2022 के बीच खेला जाना है, ऐसे में भारतीय चयनकर्ता इस वैश्विक टूर्नामेंट की तैयारियों की ओर ध्यान देना चाहते हैं।

लाइव मिंट में छपी रिपोर्ट के अनुसार भारतीय चयनकर्ता हार्दिक पांड्या की फिटनेस में चल रही परेशानियों और भुवनेश्वर कुमार की फॉर्म को देखते हुए आगामी विश्वकप के प्लान से उन्हें बाहर रखने वाले हैं। इसकी शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज से बाहर रखने से होगी। चयनकर्ता अगले विश्वकप को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा नये खिलाड़ियों और विकल्पों को मौका देना चाहते हैं।

उल्लेखनीय है कि जहां इन दो खिलाड़ियों को टी20 टीम के आगामी टूर्नामेंट से बाहर रखने की योजना बन रही है तो वहीं पर मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह को इस सीरीज से आराम दिया जायेगा, ताकि टेस्ट सीरीज के लिये यह खिलाड़ी वापसी कर सकें। वहीं कई सारे नये युवा खिलाड़ियों को मौका दिये जाने की उम्मीद है जिसमें युजवेंद्र चहल भी वापसी करते हुए नजर आ सकते हैं।

और पढ़ें: SA vs BAN: जीत की हैट्रिक लगाकर सेमीफाइनल के करीब पहुंची साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश को 6 विकेट से रौंदा

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भुवनेश्वर कुमार की खराब फॉर्म और हार्दिक पांड्या की फिटनेस के चलते दोनों को टी20 टीम से बाहर रखा जायेगा। वहीं पर आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले कुछ युवा खिलाड़ियों ऋतुराज गायकवाड़, युजवेंद्र चहल और आवेश खान को मौका दिया जायेगा। मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जायेगा।

आपको बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ इस सीरीज में पांड्या के विकल्प के तौर पर देखे जा रहे वेंकटेश अय्यर को भी मौका दिया जा सकता है तो वहीं पर उमरान मलिक को भी देश के लिये अपना पहला मैच खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

Story first published: Tuesday, November 2, 2021, 21:13 [IST]
Other articles published on Nov 2, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+