जानिए किसने कहा- 'पांड्या भारत के बेन स्टोक्स हो सकते हैं'

कोलंबो। श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शानदार डेब्यू करने वाले हार्दिक पांड्या भारतीय टीम के बेन स्टोक्स हो सकते हैं। ऐसा कोई और नहीं बल्कि खुद कप्तान विराट कोहली मानते हैं। श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच 304 रनों के बड़े अंतराल से जीतने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हार्दिक पांड्या की जमकर तारीफ की।

कोहली ने कहा- "हार्दिक पांड्या बल्ले से कमाल दिखा सकते हैं वो गेंद से भी कहर बरपा सकते हैं, हार्दिक के अंदर दुनिया का सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर बनन के सारे गुण मौजूद हैं।" विराट कोहली का मानना है कि हार्दिक पांड्या मौजूदा दौर में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की तरह बन सकते हैं उनके अंदर इसके सभी गुण मौजूद हैं।

अपने पहले ही टेस्ट मैच में शानदार अर्धशतक लगाने वाले हार्दिक पांड्या ने गेंद से भी कमाल का प्रदर्शन किया। कोहली ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'मुझे हार्दिक पर काफी भरोसा है, फिर चाहे वो कोई भी फॉर्मेट हो। अगर उसका आत्मविश्वास बढ़ता है तो अच्छा होगा। आप बेन स्टोक्स जैसे खिलाड़ी को देखिये, वो इंग्लैंड के लिये क्या करता है, वो टीम में बतौर ऑल राउंडर काफी संतुलन लाते हैं। मुझे ऐसा कोई कारण नहीं दिखता कि हार्दिक पांड्या भारत के लिये ऐसा क्यों नहीं बन सकता।'

कोहली ने कहा, 'पहली पारी में, पांड्या को गेंदबाजी करने का इतना मौका नहीं मिला, लेकिन मुझे लगता है कि दूसरी पारी में पांड्या ने उस विकेट पर काफी अच्छी गेंदबाजी की जिस पर गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिल रही थी और उन्होंने सही लाइन एवं लेंथ में गेंदबाजी की।'

Story first published: Sunday, July 30, 2017, 17:53 [IST]
Other articles published on Jul 30, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+