For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

हार्दिक पांड्या को रोक पाना किसी भी टीम के लिए मुश्किल, वह कहीं भी शॉट मार सकते हैं: सबा करीम

नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में वापसी के लिए तैयार हैं। मैच के दौरान जिस तरह से विपक्षी गेंदबाजों को वो मैदान के चारो ओर मारते है उसके पूर्व क्रिकेटर सबा करीम मुरीद हैं। सबा करीम का मानना है कि मैदान के चारो तरफ जिस तरह से शॉट खेलते हैं वह किसी भी विपक्षी टीम के लिए काफी मुश्किल हो सकता है। पिछले कुछ सालों में पांड्या ने टीम में अपनी जगह बनाई है, हालांकि पिछले कुछ समय से वह गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं, लेकिन बतौर बल्लेबाज पांड्या ने अपनी काबिलियत को साबित किया है। ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर भी पांड्या ने सीमित ओवर के मैज में बैट से जबरदस्त प्रदर्शन किया था।

किसी भी गेंद को मैदान के बाहर पहुंचा सकते हैं
हार्दिक पांड्या की तारीफ करते हुए सबा करीम ने कहा कि पिछले एक साल में मैंने पांड्या की बल्लेबाजी में बदलाव देखा है, उनके रन बनाने की क्षमता जबरदस्त तरह से बढ़ी है। वह ऑफ साइड में भी जबरदस्त शॉट खेल सकते हैं। उन्हें रोक पाना काफी मुश्किल है खासकर कि आखिरी ओवर में, आप कुछ भी उनके खिलाफ ट्राइ करिए, धीमी गेंद, यॉर्कर, शॉर्ट डिलिवरी, पांड्या के पास शॉट की इतनी रेंज है कि वह कहीं भी शॉट खेल सकते हैंह और अपने स्ट्राइक रेट को बढ़ा सकते हैं।

जबरदस्त स्ट्राइक रेट
करीम ने कहा कि हार्दिक पांड्या पहले से ही स्टार हैं, खासकर कि शॉर्टर फॉर्मेट में, जब भी उन्हें मौका मिलता है, फिर चाहे वो आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम हो, उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। उनका स्ट्राइक रेट काफी ज्यादा है और मैच जिताऊ पारी में पांड्या का स्ट्राइक रेट काफी अच्छा रहा है, इसी वजह से पांड्या जबरदस्त खिलाड़ी हैं। बता दें कि टी-20 क्रिकेट में हार्दिक पांड्या का स्ट्राइक रेट 149.23 का है और उनका औसत 18.47 है।

पांड्या किसी भी गेंदबाज को मैदान के बाहर भेज सकते हैं
पांड्या की तारीफ करते हुए सबा करीम ने कहा कि पांड्या कंवेशनल शॉट खेलते हैं और जोखिम भरे शॉट नहीं खेलते हैं। वह अपनी ताकत के अनुसार शॉट खेलते हैं। विपक्षी टीम यह सोचने के लिए मजबूर हो जाती है कि उनके खिलाफ तेज गेंदबाज का इस्तेमाल करे या फिर स्पिन गेंदबाज का। लेकिन पांड्या की बल्लेबाजी में कोई कमजोरी नहीं है, वह गेंदबाज को टार्गेट करते हैं, वह किसी भी गेंदबाज को मैदान के बाहर भेज सकते हैं।

Story first published: Thursday, March 11, 2021, 12:52 [IST]
Other articles published on Mar 11, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+