For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

हार्दिक पांड्या की वापसी, बीसीसीआई ने घोषित की न्यूजीलैंड ए दौरे के लिए टीम

नई दिल्ली: भारत ए टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ घर से दूर दो टेस्ट और तीन एक दिवसीय मैच खेलकर अपने 2020 अभियान की शुरुआत करेगी। शुबमन गिल की अगुवाई वाली टीम 22 जनवरी को बर्ट सुटक्लिफ ओवल में पहला अनौपचारिक वनडे मैच खेलने वाली है। कई बडे़ नाम भारत ए टीम का हिस्सा हैं।

दो दौरे के मैचों और तीन एक दिवसीय मैचों के लिए, पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल से भारत ए को एक अच्छी शुरुआत करने की उम्मीद है। हाल ही में टीम से बाहर रहे सूर्यकुमार यादव को भी टीम में शामिल किया गया है। झारखंड के ईशान किशन को भी विकेट कीपर के रूप में शामिल किया गया है। सभी की निगाहें हार्दिक पांड्या पर होंगी, जो अपनी पीठ की सर्जरी के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वापसी की कोशिश कर रहे हैं।

भारत ए की तेज गेंदबाजी को मोहम्मद सिराज और खलील अहमद की जोड़ी संभालेगी। 21 वर्षीय तेज गेंदबाज इशान पोरेल को भी टीम में शामिल किया गया है।

हनुमा विहारी दो चार दिवसीय खेलों करेंगे टीम का नेतृत्व

मेजबान टीम के खिलाफ दो चार दिवसीय मैचों में हनुमा विहारी भारत ए का नेतृत्व करेंगे। विकेटकीपर के रूप में टेस्ट स्थान की दौड़ में शामिल केएस भरत होंगे। वेस्टइंडीज श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा खिलाड़ी शिवम दुबे को भी टीम में एक ऑलराउंडर के रूप में शामिल किया गया है।

राहुल चाहर और शाहबाज़ नदीम भारत ए की स्पिन गेंदबाज़ी टीम में शामिल होंगे, जबकि संदीप वारियर, अवेश खान और मोहम्मद सिराज की तिकड़ी गति आक्रमण का नेतृत्व करेगी। दूसरे चार दिवसीय खेल के लिए, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे और रिद्धिमान साहा सहित प्रमुख अंतरराष्ट्रीय नाम भारत ए टीम का हिस्सा होंगे। पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल की सलामी जोड़ी दोनों मैचों में होगी।

पहले अनौपचारिक ODI के बाद, दोनों टीम दो और अनाधिकारिक वनडे में 24 और 26 जनवरी को आमने-सामने होंगी। पहला अनौपचारिक टेस्ट 30 जनवरी को होगा, उसके बाद दूसरा 07 फरवरी को होगा।

2 टूर मैचों और 3 एक दिवसीय मैचों के लिए भारतीय टीम: पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल (कैप्टन), सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, इशान किशन (wk), हार्दिक पंड्या, क्रुनाल पंड्या, एक्सर पटेल राहुल चाहर, संदीप वारियर, इशान पोरेल, खलील अहमद, मो सिराज

पहले चार दिवसीय खेल के लिए भारत ए टीम: पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, प्रियांक पांचाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, हनुमा विहारी (कैप्टन), केएस भारत (wk, शिवम दूबे, शाहबाज नदीम, राहुल चाहर, संदीप वारियर, अवेश) खान, मो सिराज, इशान पोरेल, इशान किशन

दूसरे चार दिवसीय खेल के लिए टीम: पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रिद्धिमान साहा (wk), हनुमा विहारी (कैप्टन), केएस भारत (विकेटकीपर), शिवम दूबे, आर अश्विन , शाहबाज नदीम, संदीप वारियर, अवेश खान, मो सिराज, इशान पोरेल

Story first published: Tuesday, December 24, 2019, 10:52 [IST]
Other articles published on Dec 24, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+