For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

हार्दिक पांडया ने जहीर खान को किया ऐसा बर्थडे विश कि लोगों ने ट्विटर पर ही लगा दी क्लास

Hardik Pandya slammed by fans for posting cheeky birthday tweet for Zaheer Khan | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। 2011 में भारतीय टीम को विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज जहीर खान ने सोमवार (7 अक्टूबर) को अपना 41वां जन्मदिन मनाया। जहीर खान के जन्मदिन के मौके पर दुनिया भर के दिग्गज क्रिकेटर्स ने अपनी बधाई दी। इस मौके पर भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांडया ने भी तेज गेंदबाज जहीर खान को बधाई दी, हालांकि हार्दिक पांड्या की बधाई देने का अंदाज फैन्स को पसंद नहीं आया और उन्होंने पांड्या को ट्रोल करना शुरू कर दिया। दरअसल लंदन में अपनी पीठ की सर्जरी कराने पहुंचे हार्दिक पांडया ने जहीर खान के जन्मदिन पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह एक घरेलू मैच में जहीर की गेंद पर छक्का मारते हुए दिखाई दे रहे हैं।

और पढ़ें: रोहित शर्मा ने किया आरे की हरियाली को बचाने का ट्वीट तो मिली स्टील के बैट से खेलने की नसीहत

इसके साथ ही हार्दिक ने लिखा कि, 'जन्मदिन मुबारक हो जैक..मुझे उम्मीद है आप भी गेंद को मैदान से बाहर मारेंगे जैसे कि मैंने यहां किया।'

हार्दिक पांड्या के इस ट्वीट को देखते ही फैन्स बुरी तरह भड़क गए और उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

फैन्स ने लगाई कलास, कहा- तमीज से कोसों दूर हैं हार्दिक

फैन्स ने लगाई कलास, कहा- तमीज से कोसों दूर हैं हार्दिक

एक फैन ने हार्दिक के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा,' जब किसी को पैसा और शोहरत आसानी से मिल जाती है तो कुछ ऐसा ही होता है। अकड़ और घमंड देखने लायक है। तुम्हारे पास सब कुछ है सिवाय शिष्टाचार और नैतिकता के। किसी ने सच कहा है पैसा तमीज नहीं सिखा सकता, वो पैदाइशी हुनर होता है और इसमें कोई 2 राय नहीं कि वह तुमसे कोसों दूर है।'

टॉक शो से बाहर निकलो हार्दिक

टॉक शो से बाहर निकलो हार्दिक

एक अन्य फैन ने लिखा, 'उम्मीद है कि हार्दिक आप टॉक शो के बाहर भी बेहतरीन प्रदर्शन करोगे और भारत के लिए विश्व कप जीतने में सफल हो पाओगे जैसा कि जहीर ने किया।'

हार्दिक को अहंकार ले डूबेगा

हार्दिक को अहंकार ले डूबेगा

एक यूजर ने ट्वीट किया, 'अहंकार तुझे ले डूबेगा मेरे भाई पांड्या..विनम्र बने मूर्ख नहीं।'

जहीर ने दिया दिल जीतने वाला जवाब

जहीर ने दिया दिल जीतने वाला जवाब

हालांकि इस बीच जहीर खान ने भी हार्दिक पांडया के ट्वीट का जबरदस्त जवाब दिया। जहीर खान ने ट्वीट किया,' हाहाहा! तुम्हारी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद, यह सच है कि मेरी बल्लेबाजी की कला तुम्हारे जितनी अच्छी कभी नहीं हो सकती लेकिन मेरा बिल्कुल उतनी ही शानदार रहा, जितनी शानदार इस मैच में मेरी अगली गेंद थी, जिसका तुम्हे सामना करना पड़ा।'

गौरतलब है कि हाल ही में हार्दिक पांड्या ने अपने पीठ की सर्जरी कराई जो कि सफल रही है। पीठ के निचले हिस्से में शिकायत के कारण इस खिलाड़ी को क्रिकेट से दूर रहना पड़ा है। चोट के कारण पांड्या बांग्लादेश के साथ होने वाली टी-20 सीरीज का भी हिस्सा नहीं बन पाएंगे। इस सीरीज की शुरुआत तीन नवंबर से हो रही है।

Story first published: Wednesday, October 9, 2019, 14:03 [IST]
Other articles published on Oct 9, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+