लव लाइफ को लेकर कोहली ने नक्शे कदम पर हार्दिक पांड्या! तस्वीरों में जानिए पूरी कहानी
नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के दौरे के बाद क्रिकेट से दूर हार्दिक पांड्या छुट्टियां एंज्वॉय कर रहे हैं। लेकिन आजकल पांड्या के कई फोटो वायरल हो रहे हैं जिसमें वे बॉलीवुड एक्ट्रेस एली अवराम के साथ नजर आ रहे हैं। आखिर मामला क्या है। हम आपको बताते हैं।

एली अवराम के साथ रिलेशनशिप की खबरें!
दरअसल काफी समय से टीम इंडिया के ऑलराउंडर पांड्या और बॉलीवुड एक्ट्रेस एली अवराम के रिलेशनशिप की खबरें मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई है। हार्दिक और एली को कई बार एक-दूसरे के साथ देखा जा चुका है, जिसके बाद दोनों के रिलेशन में होने की खबरें मीडिया के गलियारों में फैली हुई है।

फिल्मीस्तान स्टूडियो में देखे गए पांड्या-एली
हाल ही में एली और हार्दिक पांड्या को मुंबई के फिल्मीस्तान स्टूडियो में साथ देखा गया है।

दोनों साथ में एड शूट कर रहे हैं!
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हार्दिक मुंबई में इन दिनों अपने एक एड शूट में व्यस्त हैं और इस एड में वह बॉलीवुड एक्ट्रेस एली के साथ नजर आएंगे।

रिलेशनशिप की पुष्टि नहीं!
आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या और एली अवराम ने अपनी रिलेशनशिप की पुष्टि नहीं की है। मगर ऐसा लग रहा है कि हार्दिक-एली की जोड़ी बिलकुल विराट-अनुष्का के जैसे आगे बढ़ रही है।

ऑयल कंपनी के ब्रांड एंबैसडर बने हैं हार्दिक
दरअसल एक ऑयल कंपनी के ब्रांड एंबैसडर बने हार्दिक इस कंपनी के नए एड वीडियो में नजर आएंगे। इस एड में उनकी कथित गर्लफ्रेंड एली अवराम भी नजर आने वाली हैं।

एली ने छुपा लिया था मुंह
याद हो कि हाल ही में एली अवराम अपने कथित बॉयफ्रेंड हार्दिक पांड्या को एयरपोर्ट पर छोड़ने आई थी, लेकिन उन्होंने कैमरामैन को देखते ही अपना मुंह छुपा लिया था।

पहली बार एक साथ आएंगे नजर पांड्या और एली
ये पहली बार है जब एली हार्दिक के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करती नजर आएंगी। सूत्रों की मानें तो इस एड शूट के दौरान दोनों की ऑफस्क्रीन केमिस्ट्री काफी सहज नजर आई। आपको बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी पहले एक ऐड में साथ नजर आए थे जिसके बाद दोनों ने शादी तक कर ली।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
