हार्दिक पांड्या भी लगाना चाहते हैं युवराज की तरह एक ओवर में 6 छक्के

By Amit

कोलंबो। टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने गाले में शानदार फिफ्टी ठोंक कर टेस्ट में अपना जोरदार डेब्यू किया है। टीम ब्लू में परमानेंट हिस्सा बनने के बाद श्रीलंका के खिलाफ अपने पहले टेस्ट मैच में बेहतरीन प्रदर्शन कर पांड्या ने यहां भी अपनी जगह पक्की कर ली हैं। गाले टेस्ट में 48 गेंद पर 50 रन बनाने वाले पांड्या खुद भूल गए थे कि यह एक टेस्ट मैच है।

पांड्या को अपने पहले टेस्ट में आई वनडे जैसी फीलिंग

पांड्या को अपने पहले टेस्ट में आई वनडे जैसी फीलिंग

पांड्या ने अपने टेस्ट की तैयारी के बारे में कहा कि जब वे बैटिंग कर रहे थे तब उन्हें लग रहा था कि वे किसी वनडे में बल्लेबाजी कर रहे हैं। पांड्या ने कहा, 'मेरे लिए परिस्थितियां बिल्कुल परफैक्ट थी और मुझे ऐसा लगा रहा था जैसे मैं वनडे में बैटिंग कर रहा हूं। एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर होने के नाते, तैयारियों के मामले में आपको थोड़ा स्मार्ट होने की जरूरत होती है। जब आप क्रिकेट में अपना फॉर्मेट में बदलाव करते हैं तो वहां आपको मानसिकता में बदलाव की जरूरत होती है लेकिन आमतौर पर स्कील आपकी वो ही रहती है'।

युवराज की तरह एक ओवर में 6 छक्के मारना चाहते हैं

युवराज की तरह एक ओवर में 6 छक्के मारना चाहते हैं

चैंपियंस ट्रॉफी में लगातार तीन छक्के मारने वाले पांड्या ने कहा कि मैंने 6 बॉल में 6 छक्के लगाने का विचार कभी नहीं किया लेकिन मौका मिला तो वे युवराज की तरह एक ओवर में 6 छक्के लगाने की उपलब्धि हासिल करना चाहेंगे।

अपने पुल शॉट से खुश है पांड्या

अपने पुल शॉट से खुश है पांड्या

बीसीसीआई टीवी पर दिए इंटर्व्यू के दौरान पांड्या के सीनियर चेतेश्वर पुजारा ने उनके पूल शॉट के बारे में पूछा तो उन्होंने पुजारा के इस शॉट की तारीफ करते हुए कहा कि "पुजारा भाई, आपका पुल शॉट 100 मीटर तक जाता है। वहीं, अपने पुल शॉट के बारे में पांड्या ने कहा कि पहले मैं कभी इस प्रकार के ज्यादा शॉट खेलने की कोशिश नही करता था लेकिन अब मैं खुश हूं कि यह शॉट मुझे अब खेलना आ गया है।

कैलिस है पांड्या के फेवरेट

आपको बता दें कि विराट कोहली ने हाल ही में पांड्या की तुलना इंग्लिंश ऑलराउंडर बेन स्टोक्स से की थी लेकिन पांड्या के फेवरेट क्रिकेटर जैक्स कैलिस हैं। पांड्या के अनुसार, 'जैक्स कैलिस मेरे हमेशा से ही फेवरेट रहे हैं। सभी फॉर्मेट में उनके शानदार रिकॉर्ड रहे हैं और तीसरे नंबर पर बैटिंग के दौरान उन्होंने कई बड़े स्कोर खड़ा किए हैं'।

Story first published: Tuesday, August 1, 2017, 13:59 [IST]
Other articles published on Aug 1, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+