सर्जरी के बाद पहली बार हार्दिक पांड्या ने की मैदान में वापसी, देखें VIDEO

नई दिल्ली: भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अपनी कमर की चोट के चलते पिछले कुछ समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। इसी चोट के कारण उनको अक्टूबर में यूके में अपनी कमर की सर्जरी करानी पड़ी थी। सर्जरी के बाद से लगातार हार्दिक की रिहैब प्रक्रिया जारी है और वे तेजी से ठीक हो रहे हैं।

अपनी फिटनेस पर ताजा जानकारी हार्दिक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके दी है जिसमें वे एक बार फिर से मैदान पर दिखाई दे रहे हैं। हार्दिक को मैदान पर देखना उनके फैंस के साथ टीम के लिए भी सुखद है क्योंकि हार्दिक एक मुख्य ऑलराउंडर के तौ पर टीम में जगह बनाते हैं और वे अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए भी भारत की टीम का अहम हिस्सा होंगे।

हार्दिक ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है- काफी लंबे समय से बाहर हूं। मैदान पर वापसी करने से अच्छा अहसास कुछ और नहीं है।

इस वीडियो को आप यहां पर देख सकते हैं जिसमें हार्दिक मैदान पर रनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद वे रिहैब ट्रेनिंग सेंटर में स्पेशल डिजाइन एक्सरसाइज कर रहे हैं। इस दौरान हार्दिक काफी बेहतर नजर आ रहे हैं और उनको देखकर लग रहा है कि उनकी ट्रेनिंग और रिकवरी ठीक दिशा में जा रही है।

मुंबई इंडियंस ने वीडियो को रीट्वीट किया और लिखा: "फुल-फिटनेस पर वापस जाना।"

दाएं हाथ के ऑल-राउंडर ने अक्टूबर में यूके के उसी डॉक्टर द्वारा अपनी पीठ की जांच कराई थी जिसने 2018 में भारत के इंग्लैंड दौरे और 2019 विश्व कप के दौरान उनका इलाज किया था।

पांड्या ने आखिरी बार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी 20 श्रृंखला में भाग लिया था 25 वर्षीय खिलाड़ी ने 11 टेस्ट, 54 वनडे और 40 टी 20 खेले हैं।

Story first published: Thursday, November 28, 2019, 11:57 [IST]
Other articles published on Nov 28, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+