नई दिल्ली। टीम इंडिया के रॉकस्टार हार्दिक पांड्या केवल अपने स्टाइलिश खेल के लिए ही लोगों के बीच चर्चा में नहीं रहते हैं बल्कि ये युवा क्रिकेटर लोगों के बीच अपने डैशिंग लुक के लिए भी जाना जाता है। युवाओं की धड़कन पांड्या ने हाल ही में अपनी एक नई हेयर स्टाइल की तस्वीर शेयर की है, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया की चर्चित तस्वीरों में से एक हो गई। दरअसल हार्दिक की नई हेयर स्टाइल थोड़ा हटकर थी, जिसके कारण उस पर काफी मिले जुले कमेंट आए। किसी को वो अपने नए हेयर लुक में हॉट लगे तो किसी को वो जोकर नजर आए। लेकिन इसी दौरान एक दिलचस्प चीज भी देखने को मिली, हार्दिक की शेयर की गई फोटो में उनके हाथ में एक रूमाल है, जिस पर लिपिस्टिक के निशान थे, साथ ही उस पर एक नंबर भी लिखा था।बस फिर क्या था, लोगों ने पूछना शुरू कर दिया कि जनाब लिपिस्टिक के निशान किसके हैं, तो किसी ने लिखा कि आप तो जोकर लग रहे हो तो किसी ने कहा स्टाइल नहीं खेल पर ध्यान दो। कुछ लोगों ने कहा कि बड़ी मुश्किल से टीम इंडिया सेलेक्ट हुए हो, स्टाइल मारने के चक्कर में खो मत देना।
वैसे जहां युवाओं के बीच पांड्या का हेयरस्टाइल हिट है तो वहीं उनके पापा इसके सख्त खिलाफ हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में पांड्या ने कहा था कि उनके पिता को उनका ये स्टाइल इतना खराब लगता है कि उन्होंने इसे चिड़िया का घोंसला कह दिया था क्योंकि उन्हें लंबे बाल पसंद है।
Don't be afraid of change... it's leading you to a new beginning! pic.twitter.com/2N4KNIXU94
— hardik pandya (@hardikpandya7) November 11, 2017
Dono lado mat dekho player accha hai par shakl nhi 😝
— हाई-BP न्यूज ®™ (@HighBPNews) November 11, 2017
— Nirmal Patel🇮🇳🇮🇳 (@Nirmal00099) November 11, 2017
Read Also:Indian Sports Awards: रेड कार्पेट पर छाई विराट-अनुष्का की जोड़ी, दिखा दोनों का ग्लैमरस लुक