For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टीम इंडिया में भाई क्रुणाल को शामिल देख भावुक हुए हार्दिक, लिखा यह संदेश

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपना जलवा पूरी दुनिया में बिखेर रहे हैं। वहीं क्रिकेट के इतिहास में ऐसा भी मौका कई बार आया है जब दो भाई अपने देश के लिए खेलते नजर आए हों। गौरतलब हो कि एक समय था जब भारतीय क्रिकेट टीम में बड़ौदा के दो भाईयों, इरफान और यूसुफ पठान ने धूम मचाई हुई थी। इन दोनो भाईयों ने कई दमदार पारियां भारत के लिए खेली हैं। वहीं अब पठान ब्रदर्स के इतर बारत में पांड्या ब्रदर्स की जोड़ी मैदान में नजर आएगी। खास बात यह है कि हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या भी पठान ब्रदर्स की तरह बड़ौदा के ही रहने वाले हैं। बता दें कि हार्दिक पांड्या पहले से ही भारतीय क्रिकेट टीम में बतौर शानदार आलराउंडर शामिल हैं और बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में अब उन्हें क्रुणाल पांड्या का भी साथ मिलेगा जिनका सेलेक्शन इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में हो गया है। ऐसे में हार्दिक पांड्या ने फोटो शेयर करते हुए भाई के साथ देश के लिए खेलने की पुरानी ख्वाहिश को याद किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल मैसेज के साथ भाई के साथ खेलने की अपनी खुशी भी जाहिर की।

कुछ ऐसा इमोशनल मैसेज लिखाः हार्दिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर क्रुणाल के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा कि बड़ौदा के एक स्थानीय ग्राउंड में पार्टनरशिप बनाने से लेकर अब टीम इंडिया की जर्सी में ओल्ड ट्रैफोर्ड (इंग्लैंड) ग्राउंड खड़े होने तक का ये सफर काफी लंबा रहा है। बचपन में सपना देखा था एक साथ भारत के लिए खेलेंगे और अब हम यहां पहुंच गए हैं। मैं बयां नहीं कर सकता है कि अपने भाई क्रुणाल के साथ भारतीय टीम का हिस्सा बनकर मुझे कैसा लग रहा है, लेकिन में इस समय बेहद भावुक हूं और गर्व महसूस कर रहा हूं। गौरतलब हो कि इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज शुरू होने से दो दिन पहले ही क्रुणाल पांड्या को चोटिल वॉशिंगटन सुंदर की जगह भारतीय टीम जगह दी गई। भारत ने कल खेले गए पहले मैच में इंग्लैंड को 8 विकेट से करारी मात दी थी।

Story first published: Thursday, July 5, 2018, 15:35 [IST]
Other articles published on Jul 5, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+