Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत आने को तैयार है इंग्‍लैंड टीम

लंदन, 4 दिसम्बर: भारत और इंग्लैंड के बीच प्रस्‍तावित टेस्‍ट सीरीज के ऊपर से संकट के बादल छटते दिख रहे हैं। इंग्‍लैंड क्रिकेट टीम सीरीज के लिए पूरी ताकत के साथ भारत दौरे पर जाने की तैयारी कर रही है।

इंग्लैंड व वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने इस सीरीज के लिए जो टीम घोषित की है, उनमें सभी खिलाड़ी भारत आने को तैयार हैं। ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द टेलीग्राफ' के मुताबिक इंग्‍लैंड टीम गुरुवार को अभ्यास मैच के लिए अबूधाबी रवाना होग।

टीम के साथ सभी बड़े खिलाड़ी होंगे। दो दिन पहले ऐसी अटकलें लगाई जा रहीं थीं कि परिवार के दबाव में पांच से छह खिलाड़ी भारत नहीं जाएंगे। जबकि चोटिल तेज गेंदबाज रेयान साइडबॉटम को छोड़कर बाकी सभी प्रमुख खिलाड़ी टीम में शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त कुछ अन्य खिलाड़ियों का भी चयन किया गया है, जो जरूरत पड़ने पर टीम को अपनी सेवाएं दे सकेंगे। इनमें रवि बोपारा, समित पटेल और लिएम प्लंकेट प्रमुख हैं।

अबूधाबी पहुंचने के बाद टीम ईसीबी के सुरक्षा अधिकारी रेग डिक्सन की रिपोर्ट का इंतजार करेगी, जिसके आधार पर ईसीबी उसे आगे का दौरा जारी रखने की इजाजत देगा।

चेन्‍नई का दौरा किया

सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने भारत आये डिक्सन ने बुधवार को चेन्नई के चेपक स्टेडियम का दौरा किया। इसके अलावा जिस होटल में टीम रुकेगी उसकी सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा उन्‍होंने लिया।

अभी तक मिली जानकारियों के मुताबिक डिक्‍सन काफी हद तक संतुष्ट हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) भी दौरे के सफल होने को लेकर आश्‍वस्‍त दिख रही है। डिक्सन गुरुवार शाम तक ईसीबी को अपनी रिपोर्ट पेश करेंगे।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+