Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चाैकों-छक्कों की बदाैलत 54 गेंदों में ठोके 292 रन, अब IPL में मचाएंगे तहलका

स्पोर्ट्स डेस्क(नोएडा) इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के 13वें सीजन के लिए सभी टीमों के खिलाड़ी तैयारियों में जुट गए हैं। टूर्नामेंट की शुरूआत 29 मार्च को होगी। इससे पहले चार का की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए अच्छी खबर यह है कि उनका एक खिलाड़ी खतरनाक फाॅर्म कर रहा है। वो भी चोट से उभरने के बाद जो चाैकों-छक्कों की मदद से 54 गेंदों में ठोके 292 रन ठोक चुका है। ऐसे में तय है कि ये खिलाड़ी अब आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए बल्ले से तहलका मचाने जा रहा है।

लगाया रनों का अंबार

लगाया रनों का अंबार

जी हां, यहां हम बात कर रहे हैं भारतीय आलराउंडर हार्दिक पांड्या की। यूं तो पांड्या ने कई बार गेंद से मैच पलटे हैं, लेकिन वो बल्ले से भी रन बरसाने से नहीं चूकते। पांड्या ने सितंबर में भारत के लिए आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। वह उस दाैरान साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले एक टी20 मैच में कमर में चोट खा बैठे थे। इसके बाद लंदन में उनकी सर्जरी हुई। पांड्या ने फिर से टीम में वापसी करने के लिए घरेलू टूर्नामेंट डीवाई पाटिल टी20 कप में खेलने का फैसला लिया। पांड्या ने रिलायंस वन की ओर से टूर्नामेंट खेला। लेकिन इस दाैरान उन्होंने रनों के साथ-साथ छक्कों का अंबार लगा दिया।

ऐसे बटोरे 54 गेंदों में ठोके 292

ऐसे बटोरे 54 गेंदों में ठोके 292

पांड्या ने इस टूर्नामेंट में खेले 5 मैचों में 232.89 की स्ट्राइक रेट से 327 रन बना डाले। इस दाैरान उनके बल्ले से दो शतक भी निकले। पांड्या के नाम 16 चाैके जबकि 38 छक्के रहे। इस तरह उन्होंने चाैकों की मदद से 64 रन तो छक्कों की मदद से 228 रन बटोरे। ऐसे में उन्होंने 54 गेंदों में 292 रन बटोर लिए। पांड्या इस टूर्नामेंट सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी रहे। वहीं सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर रहे। सबसे ज्यादा रन बीपीसीएल की ओर खेलते हुए सूर्यकुमार यादव ने बनाए जिन्होंने 441 रन बनाए।

पांड्या हैं मुंबई के खास खिलाड़ी

पांड्या हैं मुंबई के खास खिलाड़ी

बता दें कि हार्दिक पांडया मुंबई इंडियंस के लिए खास खिलाड़ी हैं। पांड्या ने पिछले सीजन में मुंबई को खिताब दिलाने में बड़ा योगदान दिया था। उन्होंने 16 मैचों में 191.42 की स्ट्राइक रेट से 402 रन ठोक दिए थे। साथ ही 14 विकेट भी झटके थे। ऐसे में इस सीजन में भी पांड्या पुराना रंग दिखाने के लिए फाॅर्म में लाैट आए हैं। वे अबतक खेले 66 आईपीएल मैचों में 1068 रन बना चुके हैं जिसमें 68 छक्के शामिल हैं। वहीं 42 विकेट भी ले चुके हैं।

Story first published: Saturday, March 7, 2020, 17:18 [IST]
Other articles published on Mar 7, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+