बचने के लिए शिवम दुबे ने फेंकी ऐसी गेंद, हार्दिक पांड्या ने फिर भी जड़ दिया छक्का
नई दिल्ली। 'कुंग-फू पांड्या' हार्दिक ने जारी 16वें डीवाई पाटिल टी20 टूर्नामेंट में गद्दर मचाकर रख दिया है। ना सिर्फ गेंद से बल्कि बल्ले से भी विरोधी टीमों को एक-तरफा हार देने के लिए अकेले ही काफी साबित हो रहे हैं। हार्दिक पांड्या कुछ दिनों पहले सीएजी के खिलाफ रिलायंस 1 टीम के लिए धमाकेदार शतक लगाया था। उन्होंने 39 गेंदों में 14 छक्कों की मदद से 105 रन बनाए थे। अब उन्होंने एक बार फिर शतकीय पारी खेली। पांड्या ने शुक्रवार बीपीसीएल के खिलाफ 55 गेंदो में 287.27 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 158 बनाए, जिसमें 6 चाैके तो 20 छक्के शामिल रहे। इस दाैरान उनका ऐसा छक्का भी देखने को मिला जिसपर गेंदबाज शिवम दुबे ने बचने का प्रयास किया लेकिन बच नहीं सके।

शिवम को जड़ा छक्का
दरअसल, पांड्या का शिवम दुबे की गेंद पर लगाया हुआ एक छक्का खूब वायरल हो रहा है। छक्का भी ऐसा कि गेंदबाज सिर पकड़कर बैठ जाए कि अब करें तो क्या? हुआ कुछ ऐसा कि रिलायंस वन पहले बल्लेबाजी कर रहा था। पारी का 18वां ओवर दुबे फंकने आए। उस समय पांड्या 119 रनों पर खेल रहे थे और हर गेंद पर प्रहार कर रहे थे। ऐसे में ओवर की चाैथी गेंद फेंकने आए दुबे ने बचने के लिए बाहर की ओर फुल लेंथ में गेंद रखी। लेकिन इसपर भी पांड्या ने ध्यान लगाते हुए गेंद को अंत तक फोलो किया और डीप कवर की ओर शानदार छक्का जड़ दिया।
वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-

टीम को मिली जीत
पांड्या की इस पारी की मदद से रियालंस वन ने धमाकेदार जीत दर्ज की। रिलांयस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 238 रन बना दिए। पांड्या के अलावा साैरव तिवारी ने 34 गेंदों में 41 रन बनाए। जवाब में उतरी बीपीसीएल की टीम महज 15.4 ओवर में 134 रनों पर ढेर होकर 104 रनों से यह मैच हार गई।

जड़ा दूसरा शतक
इस टूर्नामेंट में यह पांड्या का दूसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने 24वें मैच में सीएजी के खिलाफ महज 39 गेंदों में ही 105 रनों की पारी खेली थी जिसमें 10 छक्के शामिल रहे। ये ऑलराउंडर बल्ले से तो कहर मचा ही रहा है लेकिन गेंद के साथ भी गद्दर मचा रहा है। पांड्या अभी तक खेले 4 मैचों में 347 रन बना चुके हैं, जिसमें 16 चाैके तो 38 छक्के शामिल रहे। वहीं गेंद से भी पांड्या कहर मचा रहे हैं। वे अभी तक 3 पारियों में 12 विकेट झटक चुके हैं। पहले मैच में पांड्या ने 26 रन देकर 5 विकेट लिए, जबकि दूसरे मैच में भी उन्होंने 26 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। तीसरे मैच में उन्होंने 2 विकेट लिए थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
