For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO: धोनी से कम नहीं हैं हार्दिक पांड्या, 'याॅर्कर' गेंद पर यूं जड़ दिया हवाई छक्का

नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस ने वीरवार को दिल्ली कैपिटल्स को 40 रनों से मात देकर आईपीएल टूर्नामेंट की अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। तीन बार की चैंपियन रही मुंबई इस बार भी खतरनाक इरादों से दिख रही है। वहीं आलराउंडर हार्दिक पांड्या विरोधी टीमों की हार के विलेन बनते जा रहे हैं। दिल्ली के खिलाफ भी उन्होंने अपना बल्ला चलाया। उन्होंने 15 गेंदों में 32 रन बनाए, जिसमें 2 चाैके व 3 तीन छक्के रहे। उन्होंने इन 3 छक्कों में महेंद्र सिंह धोनी जैसा एक हेलिकाॅप्टर शाॅट भी दिखा जिसे देख अब सबको यकीन होने लगा कि पांड्या भी अब हेलिकाॅप्टर शाॅट लगाने में कम नहीं हैं।

याॅर्कर गेंद पर जड़ा छक्का
पांड्या ने मैच के आखिरी ओवर में धोनी की तरह हेलीकॉप्टर शॉट खेला। पांड्या का ये शॉट इतना गजब था कि उन्होंने रबाडा की यॉर्कर गेंद पर 71 मीटर का छक्का लगा डाला। जिसने भी ये शॉट देखा वो हैरान रह गया। रबाडा की ये गेंद 145 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से भी तेज थी, लेकिन पांड्या के शॉट सेलेक्शन ने इस गेंद को बाउंड्री पार दे मारा। हालांकि यह कोई पहला माैका नहीं है जब पांड्या ने ऐसा शाॅट खेला हो। इससे पहले वह सीजन के 27वें मुकाबले में राजस्थान राॅयल्स के तेज गेंदबाज जोर्फा आर्चर की गेंद पर हेलिकाॅप्टर शाॅट के साथ छक्का लगा चुके हैं।

बता दें कि इस मुकाबले में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली के सामने 5 विकेट खोकर 169 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में दिल्ली ने पहले विकेट के लिए 49 रन जोड़कर अच्छी शुरूआत की लेकिन बीच पहला विकेट गिरते ही टीम दवाब में आ गई। देखते ही देखते राहुल चाहर और जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबादी की बदाैलत मुंबई ने दिल्ली को 128 रनों पर रोकते हुए मैच 40 रनों से जीत लिया। बुमराह ने 2 तो चाहर ने 3 विकेट लिए। मुंबई अब 9 मैचों में 12 अंकों के साथ दूसरे जबकि दिल्ली 10 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर काबिज है।

Story first published: Friday, April 19, 2019, 16:12 [IST]
Other articles published on Apr 19, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+