हार्दिक पांड्या ने जड़ दिया IPL 2019 का सबसे लंबा छक्का, देखें वीडियो
नई दिल्ली। आईपीएल के शुरू होते ही फैंस की नजरें इसकी ओर बनी रहती हैं कि काैन खिलाड़ी सबसे ज्यादा रन बनाएगा और काैन सबसे लंबा सिक्स मारेगा। इसी बीच क्रिकेट फैंस को मुंबई इंडियंस के आलराउंडर हार्दिक पांड्या के बल्ले से आईपीएल 2019 का सबसे लंबा छक्का देखने को मिला है। उन्होंने यह छक्का सीजन के सातवें मुकाबले में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ जड़ा जिसकी लंबाई 103 मीटर रही। पांड्याद का यह लंबा छक्का देख स्टेडियम में बैठे दर्शक भी हैरान रह गए थे।
स्टेडियम के बाहर पहुंचाई गेंद
यह नजारा उस समय देखने को मिला जब मुंबई की पारी का आखिरी ओवर बेंगलुरू के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज फेंकने आए। ओवर की पांचवीें गेंद सिराज ने याॅर्कर फेंकने की कोशिश की, लेकिन पांड्या ने उसे डिप मिड की ओर जोरदार शाॅट के साथ भेज दिया। गेंद सीधी स्टेडियम के बाहर जा पहुंची। पांड्या खुद अपने इस बड़े शाॅट को देख हैरान से रह गए और सबको अपने बाइसेप्स दिखाने लगे। वहीं विराट कोहली भी पांड्या के शाॅट को देख हैरान से नजर आए।
Bye bye ball: Hardik sends one into orbit https://t.co/Vg0sVFLUkD
— rahulsrana (@Rahulsrana007) March 29, 2019
बता दें कि पांड्या ने इस मैच में 14 गेंदों में नाबाद 32 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 2 चाैके व तीन छक्के शामिल रहे। उनकी इस तूफानी पारी की बदाैलत मुबंई निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाने में कामयाब हो सका। जवाब में बेंगलुरू ने भी अच्छे तेवर दिखाए, लेकिन जसप्रीत बुमराह के कहर के आगे बेंगलुरू अंतिम ओवर में 6 रनों से मैच हार गई। बेंगलुरू के लिए एबी डिविलियर्स ने नाबाद 70 रनों की पारी खेली। मुंबई की यह दो मैचों में पहली जीत है। वहीं बेंगलुरू लगातार दो मैच हाच चुकी है। मुंबई का अब अगला मैच 30 को किंग्स इलेवन पंजाब के साथ मोहाली में होना है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
