For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

हार्दिक पांड्या के साथ अपनी शादी की खबरों को लेकर एली अवराम ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली। इस साल की शुरुआत में ही हार्दिक पांड्या से जुड़ी एक अफवाह काफी चर्चा में रही थी। दरअसल खबर उड़ी थी कि हार्दिक पांड्या और एली अवराम आपस में डेटिंग कर रहे हैं। ऐसा भी नहीं था कि मामला कुछ ना हो क्योंकि बिना आग के धुंआ नहीं उड़ता। इस जोड़ी को कई अवसरों पर साथ-साथ देखा गया था। यहीं नहीं क्रुणाल पांड्या की शादी में भी इन दोनों को साथ देखा गया था।

दोनों के रिश्तों में रहा है उतार-चढ़ाव

दोनों के रिश्तों में रहा है उतार-चढ़ाव

बाद में हार्दिक पांड्या कॉफी विद करण में महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में ऐसे फंसे की उनके लिए सब कुछ गलत घटित होने लगा। चोट से उभरकर लंबे समय बाद क्रिकेट में वापसी करने वाले पांड्या को अपने बयानों के कारण ना केवल क्रिकेट से निलंबन झेलना पड़ा बल्कि उनकी व्यक्तिगत तौर पर भी फजीहत हुई। इसी दौरान एली अवराम ने हार्दिक के बयान का विरोध करके बता दिया था कि उन दोनों के बीच अब सब कुछ सही नहीं चल रहा है।

'कुछ तो शर्म करो लोगों'

अब एक बार फिर से जब इस तरह की अफवाहें तेज हुई कि हार्दिक और एली विश्व कप से पहले शादी करने जा रहे हैं तो एली अवराम का धैर्य जवाब दे गया है। अवराम ने अपने ट्वीटर हैंडल पर इस तरह की खबरों के ऊपर जबरदस्त कटाक्ष किया है। एली ने कहा है- 'भगवान के लिए जिसने भी ये झूठी खबर फैलाई है उसको शर्म आनी चाहिए। हम दोनों में जो भी कुछ था वह कब का खत्म हो चुका है। कृपया आप लोग भी इस बात को समझे और अपनी जिंदगी में आगे बढ़ें। मैं यहां काम करने के लिए हूं ना कि इस तरह से बेज्जत होने के लिए। धन्यवाद.'

एमएसके प्रसाद ने किया खुलासा क्यों दिनेश कार्तिक की जगह पर ऋषभ पंत को चुना

पहले भी पांड्या की कर चुकी हैं सरेआम आलोचना-

पहले भी पांड्या की कर चुकी हैं सरेआम आलोचना-

इससे पहले कॉफी विद करण विवाद में जब हार्दिक ने लड़कियों के साथ अपने अतरंग संबंधों पर खुलकर चर्चा की थी तो एली ने कहा था,'मुझे कोई आईडिया नहीं है कि वे किस बारे में बात कर रहे थे लेकिन इसके बाद मैंने कुछ फुटेज देखी और मैं ये कह सकती हूं कि जिस हिसाब से वो बातें कर रहे थे, वो बेहद खराब था। मुझे थोड़ा आश्चर्य भी हुआ, क्योंकि जिस हार्दिक पांड्या को मैं जानती थी, वो ऐसे नहीं थे। इसके साथ हीं एली ने पांड्या की सोच को गलत ठहराते हुए कहा था कि ऐसी सोच को बढ़ा -चढ़ा कर दिखाने से आप कूल नहीं हो जाते हैं।

Story first published: Saturday, February 16, 2019, 16:43 [IST]
Other articles published on Feb 16, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+