Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कभी गर्दिश में थे हार्दिक पांड्या के सितारे, अब पांड्या के कार कलेक्शन में जुड़ी 65 लाख की ऑडी

नई दिल्ली। क्रिकेट के आज के दौर में क्रिकेटर खुद को मैदान के अंदर हो या बाहर व्यक्त करने में नहीं हिचकते हैं। भारतीय टीम के खिलाड़ी मैदान के बाहर भी अपने प्रशंसकों के लिए मौजूद रहते हैं। अपनी तस्वीरें उनसे साझा करते हैं । ऐसा ही एक चेहरा है हार्दिक पांड्या का,भारतीय क्रिकेट टीम के फेमस आलराउंडर हार्दिक अपने जुनून और प्रदर्शन के कारण हमेशा चर्चा में रहते हैं।

एक बेहद सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाने बड़ोदा के हार्दिक अपने शुरुआती दिनों में बहुत दिक्कतें झेली हैं लेकिन अपनी मेहनत और भाई के साथ संघर्ष कर उन्होंने यह साबित कर दिया कि मेहनत औऱ लगन हो तो कुछ भी हासिल किया जा सकता है।

पांड्या ने खरीदी नई ऑडी कारः आज हार्दिक भारतीय क्रिकेट टीम का एक अहम हिस्सा हैं। गेंदबाजी,बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण तीनों में हार्दिक ने खुद को बेहतर साबित किया है। बचपन में आर्थिक हालात अच्छी न होने के बावजूद भी उन्होंने कभी अपने सपनों से समझौता नहीं किया । कुछ महीने पहले हार्दिक ने अपने पिता को एक कार गिफ्ट किया था। आज पांड्या के पास कई बेहतरीन कार हैं।

अभी हाल ही में उन्होंने अपने लिए एक नई ऑडी कार खरीदी जिसकी कीमत करीब 65 लाख रुपये है। इस गाड़ी की चाबी उन्हे किसी और ने नहीं बल्कि खुद राहिल अंसारी ने दी जो कि भारत में ऑडी कंपनी के हेड हैं। यह ऑडी A6 भारत में कंपनी की बेस्ट सेलिंग दायरे में भी आती है।

दरअसल हार्दिक पांड्या ने हाल ही इंडियन स्पोर्ट्स आॅनर्स में 'द ब्रेकथ्रू परफॉर्मेंस अवॉर्ड' अपने नाम किया है। इस अचीवमेंट को और भी स्पेशल बनाने के लिए आउडी इंडिया ने हार्दिक को नई Audi A6 35TDI लग्जरी सिडैन गिफ्ट की है।

Story first published: Thursday, April 26, 2018, 16:42 [IST]
Other articles published on Apr 26, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+