टीम इंडिया में वापसी से पहले धोनी संग पार्टी करते दिखे हार्दिक पांड्या

नई दिल्ली: ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पिछले तीन महीनों से लगातार एक्शन से बाहर हैं, लेकिन अब वे अपनी पीठ की तकलीफ से उभर चुके हैं। लंदन में उनकी एक छोटी सर्जरी सफलतापूर्वक हुई और हाल ही में, हार्दिक ने बताया है कि वे न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के बीच में वापसी करेंगे। इंडियन प्रीमियर लीग खेलेंगे और टी 20 विश्व कप में शिरकत करेंगे।

भारत जनवरी के अंत से शुरू होने वाले एक पूरे दौरे के लिए न्यूजीलैंड की यात्रा करेगा और इसमें पांच टी 20 आई, तीन वनडे और दो टेस्ट होंगे।

इसी बीच हार्दिक को भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ पार्टी करते देखा गया है। धोनी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल के बाद भारत के लिए नहीं खेला है। दोनों की एक साथ और तीन अन्य दोस्तों संग तस्वीर वायरल हो रही है। बता दें कि धोनी को ऋषभ पंत के साथ क्रिसमस का जश्न मनाते हुए भी देखा गया था, जिनको हालिया असफलताओं के बावजूद अक्सर धोनी के स्वाभाविक उत्तराधिकारी के रूप में देखा जाता है।

हार्दिक पांड्या ने पिछली बार सितंबर में घर पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच खेला था। उन्हें भी जल्द से जल्द राष्ट्रीय टीम में वापसी के लिए तैयार करने के लिए नेट्स पर पसीना बहाते देखा गया है जहां उन्हें कई तरह के शॉट्स खेलते हुए और गेंद को पावर के साथ टाइमिंग करते हुए देखा गया।

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि त्यौहारी सीजन को मनाने की सबसे अच्छी जगह नेट्स है।

एक समाचार एजेंसी से बात करते हुए, हार्दिक ने यह भी माना कि वापसी करना आसान नहीं है क्योंकि इसे सफल बनाने के लिए किसी को प्रेरणा की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि वह हमेशा शारीरिक रूप से वापसी कर सकते हैं लेकिन मानसिक रूप से स्वस्थ रहना महत्वपूर्ण है।

Story first published: Tuesday, December 31, 2019, 11:00 [IST]
Other articles published on Dec 31, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+