नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस के लिए अच्छी खबर है कि उनके अहम आलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या पूरी तरह से फिट हो चुके हैं। पांड्या की पीठ में खिंचाब आया था जिस कारण वह आस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज भी नहीं खेल सके। उनकी जगह रविंद्र जडेजा को माैका दिया। लेकिन अब पांड्या ने मंगलवार को अपनी टीम मुबई इंडियन्स के सत्र पूर्व अभ्यास में शामिल होकर खुद को फिट साबित किया।
आईपीएल खिताब तीन बार जीतने वाली मुंबई टीम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हर्दिक के साथ उनके बड़े भाई और भारतीय टी20 टीम के सदस्य कृणाल पांड्या भी यहां घंसोली स्थित रिलायंस कॉर्पोरेट पार्क के क्रिकेट मैदान में सत्र पूर्व अभ्यास शिविर में शामिल हुए। अधिकारी ने बताया कि हार्दिक ने 'शक्ति सहनशीलता प्रशिक्षण (स्ट्रेंथ इंड्यूरेंस ट्रेनिंग)' में किया लेकिन उन्होंने इस बारे में ज्यादा नहीं बताया। हार्दिक प्रैक्टिस दाैरान गेंदबाजी में खूब पसीना बहाते हुए नजर आए।
ICYMI | Our pre-season camp began at the Reliance Corporate Park yesterday 🏏
— Mumbai Indians (@mipaltan) March 13, 2019
📸 Full gallery: https://t.co/zVpLuk3kc4#CricketMeriJaan pic.twitter.com/CBHUoxNk3z
पांड्या हैं अहम खिलाड़ी
बता दें कि मुंबई के लिए पांड्या एक अहम खिलाड़ी हैं। वह गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी से भी कई बार टीम को मैच जितवा चुके हैं। पांड्या पिछले चार सीजन से 50 मैच खेल चुके हैं, जिस दाैरान उन्होंने 138.75 की स्ट्राईक रेट से 666 रन बनाए हैं। उनके नाम 2 अर्धशतक भी हैं। इसके अलावा इनके नाम 28 विकेट भी दर्ज हैं। आईपीएल सीजन 12 की शुरूआत 23 मार्च को होगी, जिसके पहले 17 मैचों का ऐलान भी तक किया गया है जो सभी 5 अप्रैल तक खेले जाएंगे। मुंबई अपना पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 24 मार्च को होगी।