
क्या बोले सौरव गांगुली:
दोनों खिलाड़ियों का बचाव करते हुए सौरव ने कहा कि बचाव करते हुए कहा है कि लोग गलतियां करते हैं लेकिन हर किसी को इससे आगे बढ़ते हुए यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ऐसा दोबारा न हो। सौरव गांगुली ने कहा कि टीम हम इंसान हैं मशीन नहीं कि हम हमेशा परफेक्ट रहें। हमें इससे आगे बढ़ना चाहिए। 22 यार्ड फिल्म के ट्रेलर के लॉन्च के दौरान कहा कि एक दो गलतियां सबसे हो जाती है। वैसे भी यह दोनों क्रिकेटर्स स्वभाव से नर्म हैं। ऐसे में हमें आगे बढ़ना चाहिए।

दोनों की वापसी में देरी:
हार्दिक पांड्या और केएल राहुल की टीम इंडिया में वापसी के फैसले पर और विलंब होता चला जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई एक सप्ताह बाद करेगा। कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई को इस बिनाह पर टाल दिया क्योंकि वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल सुब्रहमण्यम ने मामले में न्यायमित्र बनने के लिए दी गई सहमति वापिस ले ली थी इसके बाद अदालत ने वरिष्ठ अधिवक्ता पी एस नरसिम्हा को मामले में न्यायमित्र की जिम्मेदारी दी है।

क्या था विवाद:
दरअसल, पांड्या ने शो के दौरान अपनी महिला मित्रों से नाइट क्लबों में मिलने और 'बातचीत' के बारे में बताया था। पांड्या ने बताया था कि व उनसे बातचीत की बजाय उन्हें 'देखने' पर ज्यादा फोकस कर रहे थे। पांड्या ने इस बारे में भी बात की, कि कैसे उनका परिवार उनकी यौन गतिविधियों को 'सहज' तौर पर लेते हैं। इस बयान के बाद विवादों का तूफान आ गया जो अबतक जारी है


Click it and Unblock the Notifications
