For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

काॅफी विद करण विवादः हार्दिक पांड्या-केएल राहुल पर IPL के बीच आई बड़ी मुसीबत

नई दिल्ली। आईपीएल सीजन-12 के रोमांचक भरे समये के बीच मुंबई इंडियंस(Mumbai Indians) के हार्दिक पांड्या(Hardik Pandya) और किंग्स इलेवन पंजाब(KXIP) के ओपनर केएल राहुल पर बड़ी मुसीबत सामने आई है। 'काॅफी विद करण विवाद इन दोनों क्रिकेटरों का पीछा नहीं छोड़ रहा है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त BCCI के लोकपाल न्यायमूर्ति डी के जैन ने क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और केएल राहुल(KL Rahul) को टीवी शो में दी गई महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजजनक टिप्पणी पर अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किया है। इससे पहले कमेटी ऑफ एडमिनिसट्रेशन ने लोकपाल की जांच पूरी होने तक इन दोनों को निलंबित कर दिया था। हालांकि, बाद में यह बैन हटा लिया गया।

सूत्रों के अनुसार, दोनों 11 तारीख को होने वाले मैच के बाद लोकपाल के सामने अपना पक्ष रखेंगे। लोकपाल जस्टिस ने नोटिस जारी करते हुए कहा कि मैंने पिछले हफ्ते हार्दिक पंड्या और केएल राहुल को नोटिस जारी किया है और उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि मेरा दोनों खिलाड़ियों का पक्ष जानना जरूरी है। अब यह उन पर निर्भर करता है कि वे अपना पक्ष कब रखते हैं। यह दोनों खिलाड़ी अभी आईपीएल(IPL) के हिस्सा हैं। देखना यह बाकी है कि क्या दोनों खिलाड़ी नोटिस के कारण अगामी मैचों का हिस्सा बन पाएंगे या नहीं। इन दोनों पर सोशल मीडिया के जरिए खूब भड़ास निकली है।

बता दें कि हाल ही में आस्ट्रेलिया दाैरे पर जब टीम इंडिया रवाना थी तब वनडे से सीरीज के शुरू होने से पहले इन दोनों क्रिकेटरों ने करण जाैहर के शो काॅफी विद करण(Coffiee With Karan Show) में भाग लिया था। इस दाैरान पांड्या ने कहा था कि वह पहले किसी लड़की को पीछे से देखते हैं और सही लगे तो उससे बात करते हैं वरना नहीं। पांड्या यहीं नहीं रूके। उन्होंने यह भी कहा था कि एक बार जब वह घर वापस लाैटे तो पेरेंट्स से सीधा बोल दिया था कि आज मैं करके आया हूं। वहीं केएल राहुल ने बताया था कि उनके घरवालों ने उनके पास कंडोम देख लिया था, लेकिन इसपर बुरा नहीं माना। सोशल मीडिया पर इनकी खूब आलोचना हुई थी और दोनों को ऑस्ट्रेलिया दौरे से वापस बुला लिया गया था।

Story first published: Monday, April 1, 2019, 18:12 [IST]
Other articles published on Apr 1, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+