VIDEO: एंकर बन हार्दिक पांड्या ने विमान में सभी का लिया इंटरव्यू, धोनी ने दिया करारा जवाब
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम अगले साल होने वाले विश्वकप से पहले अपने सबसे महत्वपूर्ण मुकाबले यानी कि इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना हो गई है। रवाना होने से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने प्रेस वार्ता में लोगों को भरोसा दिलाया कि वो अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखेंगे और टीम को जीत दिलाएंगे। सभी खिलाड़ी इस दौरान मस्ती के मूड में नजर आए। कोई मूवी देख रहा था तो कोई इंटरनेट सर्फिंग में बिजी था। वहीं हार्दिक पांड्या ने मौके का फायदा उठा कर चहल को साथ लिया और एंकर बनकर सभी से जानने की कोशिश करने लगे के वे दौरे के लिए कितने एक्साइटेड हैं। पांड्या का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
|
जब पांड्या बने एंकर
विमान में हार्दिक ने सबको अपना और चहल का परिचय देते हुए कहा कि चलिए देखते हैं कि लोग क्या कर रहे हैं। सबसे पहले हार्दिक ने कप्तान विराट कोहली का रुख किया, विराट ईयरफोन लगा कर व्यस्त थे तभी हार्दिक ने सीधे उनसे पूछ लिया आप कैसे हैं ,विराट ने चौंक कर अपना ईयरफोन हटाते हुए उनसे पूछा क्या? तब हार्दिक ने अपना सवाल दोहराया आप कैसे हैं. विराट ने कहा फाइन, इससे पहले हार्दिक कुछ आगे पूछ पाते चहल ने मौके का फायदा उठाते हुए विराट को ट्रे भरी चिप्स ऑफर कर दीं हार्दिक इसे देखकर हंसने लगे।हार्दिक ने जब विराट से पूछा कि वे इंग्लैंड दौरे के लिए कितने उत्साहित हैं तो विराट ने कहा कि वे पहले भी इंग्लैंड जा चुके हैं तीन बार जा चुके हैं। जब हार्दिक ने पूछा कि क्या आप इंग्लैंड हमें जगह दिखाएंगे तो विराट ने कहा जरूर खास तौर पर केएल राहुल को जरूर ले जाएंगे क्योंकि वह पहली बार इंग्लैंड जा रहा है। लेकिन हम यह सुनिश्चित करेंगे कि टीम खेलने से पहले रिलेक्स रहे और हम काफी उत्साहित हैं।

नए लुक में नजर आए पांडे जी
इंटेरटेंमेंट कोई दो, इस तरह की मांग करते हुए हार्दिक ने मनीष पांडे को पकड़ा जो अपने नए हेयर लुक में नजर आ रहे थे। हार्दिक ने कहा कि अपने व्यूअर्स को क्या कहना चाहोगे? इस पर मनीष ने कहा कि वे इस ट्रिप के काफी उत्साहित हैं, टीम में लंबे समय बाद (आईपीएल) वापसी से काफी खुश हैं। उनकी हेयर स्टाइल की इंस्पिरेशन के बारे में पूछने पर मनीष ने कहा कि इसका उनके पास कॉपी राइट और सभी राइट्स सुरक्षित हैं।
|
धोनी ने नहीं दिया भाव
अपने बातचीत के क्रम को जारी रखते हुए पांड्या धोनी के पास पहुंचे हार्दिक ने जब धोनी के पास जाकर उन्हें 'हाय माही भाई..भाई कोई एंटरटेनमेंट दो तो धोनी ने उनकी तरफ अपनी तकिया फेंक दी और आगे जाने को कहा। इसके बाद हार्दिक ने कहा 'ये है एंटरटेनमेंट' और वो चुपचाप आगे निकल गए। गौरतलब हो कि भारतीय टीम को इंग्लैंड से पहले आयरलैंड के खिलाफ दो टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है। ये मुकाबले 27 और 29 जून को खेले जाएंगे। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ 3 जुलाई से तीन मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत होगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
