नई दिल्ली। बुधवार को भारत और आयरलैंड के बीच खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में रोहित शर्मा और धवन की धमाकेदार पारी और कुलदीप यादव की धारदार गेंदबाजी की बदौलत भारतीय टीम ने आयरलैंड को 76 रनों की करारी शिकस्त दी। गौरतलब हो कि इस मुकाबले में टॉस आयरलैंड की टीम ने जीता था और पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। इसके बाद भारत के सलामी बल्लेबाज और धवन ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी की और दोनों ने अर्धशतक जड़ा वहीं रोहित शर्मा शतक से बस 3 रन दूर थे और आउट हो गए। इस मुकाबले में वैसे तो कई कारनामे देखने को मिले लेकिन हार्दिक के एक शॉट ने धमाल मचा दिया और सोशल मीडिया पर उनका यह शॉट खासा पसंद किया जा रहा है।
Look at the shot 👌
— Hardik Pandya fan™️ (@FanPandya) June 27, 2018
Wow 😘😘😘#HardikPandya @hardikpandya7#Power_of_Pandya #IREvIND
Video by - #SonyTen3 pic.twitter.com/MzATw9Jt6Y
पांड्या ने माही स्टाइल में खेला शॉटः गौरतलब हो कि इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या अंतिम ओवर में बल्लेबाजी करने पहुंचे थे। वहीं भारतीय पारी की आखिरी गेंद पर भी एक आतिशी छक्का आया। यह छक्का किसी और ने नहीं बल्कि विस्फोटक बल्लेबाज़ हार्दिक पांड्या ने लगाया। दरअसल आखिरी गेंद पर यह छक्का पांड्या ने महेंद्र सिंह धोनी की स्टाइल में मारा था जिसके बाद सोशल मीडिया पर यह वीडियो खासा वायरल हो रहा है। बता दें कि अंतिम ओवर में भारत के विकेटों की झड़ी लग गई थी, वहीं पांड्या ने अंतिम गेंद पर छक्का जड़कर इस ओवर को भी शानदार बना दिया था।