चेहरा ढके इस खिलाड़ी के बारे में BCCI ने पूछा- पहचानें कौन? हार्दिक ने दिया मजेदार जवाब
नई दिल्ली: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की घरेलू टी-20 सीरीज का दूसरा मैच मोहाली में शुरू होने जा रहा है। आईएस बिंद्रा स्टेडियम में 18 सितंबर को होने वाले इस मैच से पहले बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक ऐसी पोस्ट अपलोड की है जिसमें टीम इंडिया के खिलाड़ी का चेहरा फुटबॉल ने ढक लिया है और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अपने फैंस ने पूछा है कि बताइए ये किस क्रिकेटर का चेहरा है ?
इस फोटो को देखकर सभी को लगा कि यह क्रिकेटर और कोई नहीं बल्कि टीम इंडिया के धुरंधर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ही हैं। फोटो में खिलाड़ी के कंधे और कद-काठी भी हार्दिक पांड्या जैसी ही नजर आ रही थी। लेकिन, सभी लोगों को सरप्राइज देते हुए हार्दिक पांड्या ने ही खुद इस मामले पर मजेदार जवाब दिया है।
पांड्या ने इस फोटो पर रिप्लाई करते हुए कहा है- दोस्तों इस फोटो में मैं नहीं हूं बल्कि राहुल चाहर हैं...जिनको ट्रेनिंग में बॉल ने हिट कर दिया। उसके बाद पांड्या अपनी मजाकिया मुस्कान वाली इमोजी भी कैप्शन में यूज करते हैं।
Not me guys but @rdchahar1... saw the ball hit him in training 😝😝😝
— hardik pandya (@hardikpandya7) September 17, 2019
लेकिन जैसे ही आप इस फोटो के नजदीक से देखते हैं तो यह फोटो राहुल चाहर का भी नजर नहीं आता बल्कि पांड्या का ही नजर आता है। इससे अंदाजा होता है कि पांड्या यहां पर अपने फैंस के साथ मजाक करते हुए नजर आ रहे हैं।
हालांकि फैंस भी कम नहीं हैं और उन्होंने भी चालाकी के साथ रिप्लाई करते हुए पांड्या से कहा है कि कोई बात नहीं हमको भी यही लगता है कि यह राहुल चाहर ही हैं ना की आप हैं।
बता दें कि हार्दिक पांड्या विश्व कप के बाद पहली बार अंतरराष्ट्रीय सीरीज में हिस्सा ले रहे हैं। उनको फिटनेस की समस्या के चलते वेस्टइंडीज दौरे पर नहीं शामिल किया गया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
